{"_id":"65e07826a1727003ad0d472a","slug":"yamuna-water-agreement-pcc-chief-said-that-not-a-single-drop-of-water-will-be-received-from-haryana-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna water agreement: PCC चीफ का दावा, बोले- हरियाणा से नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, ये केंद्र की सिर्फ साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna water agreement: PCC चीफ का दावा, बोले- हरियाणा से नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, ये केंद्र की सिर्फ साजिश
Thu, 29 Feb 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:57 PM IST
सार
डोटासरा ने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रमण सरकार बन गई है। हरियाणा से एक प्रतिशत भी पानी नहीं मिलने वाला फिर भी राज्य सरकार जनता को भ्रमित क्यों कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले ERCP के समझौते की बात राजस्थान सरकार ने की। फिर यमुना जल समझौते को लेकर अपनी पीठ थपथपाई। राजस्थान की भाजपा सरकार एमओयू के बाद आभार यात्राएं निकाल रही है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। ये बात पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने यमुना से पानी के मुद्दे को लेकर पत्रकारवार्ता में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ERCP को लेकर जनता को गुमराह किया है। हरियाणा से एक बूंद पानी नहीं मिलने वाला, फिर भी राज्य सरकार जनता को भ्रमित क्यों कर रही है। हरियाणा सरकार से पानी की सप्लाई को लेकर कहा कि ये समझौता है ही नहीं, ये केंद्र सरकार की लोकसभा चुनाव में एक साजिश है।
विज्ञापन
यमुना के पानी की बात जो यह लोग करते हैं। इसकी शुरुआत 1994 से हुई थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने हरियाणा के सामने सरेंडर किया है। हम इसे पर्ची की सरकार कहत हैं। ये सिर्फ हेलीकॉप्टर में घूमने का काम करते हैं। राजस्थान सरकार अब भ्रमण सरकार बन गई है।
डोटासरा बोले कि हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि बारिश में जो अतिरिक्त पानी आएगा, उसमें से राजस्थान को पानी दिया जाएगा। उस अतिरिक्त पानी में से भी 25 फीसदी पानी हरियाणा लेगा।