फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Women's rally to be held in 13 districts today to declare ERCP as a national project

राजस्थान जल संकट: ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग, 13 जिलों में आज निकाली जाएगी महिला रैली

Sun, 07 May 2023 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 10:34 AM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में पानी का भीषण संकट गहराया हुआ है। इसलिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग हो रही है।

विज्ञापन
Women's rally to be held in 13 districts today to declare ERCP as a national project
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग करती महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति की ओर से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए सात मई को पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में महिला रैली निकाली जाएगी। इस दौरान हर जिले में कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे और ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की पुरजोर ढंग से मांग की जाएगी।

विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में पानी का भीषण संकट गहराया हुआ है। भूमिगत जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे पेयजल और सिंचाई की बड़ी समस्या से आमजन त्रस्त है। 13 जिले के किसान इस समस्या के समाधान के लिए काफी समय से सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण परिवारों में पानी की समस्या से महिलाओं को ही सर्वाधिक सामना करना पड़ता है। ऐसे में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए सात मई को सभी 13 जिलों में महिला रैली का आगाज किया गया है। जिला और उपखंड स्तर पर निकलने वाली इन रैलियों में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की मांग बुलंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली जिले में यह रैली टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांवों में बडे़ स्तर पर निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत टोडाभीम के बालघाट स्थित घाटे वाले हनुमान मंदिर से सुबह 10 बजे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसी प्रकार दौसा में किसान विकास समिति के मुख्य संयोजक रविन्द्र मीना महिला रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। किसान विकास समिति के महिला विकास प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनिता वैमनाबत, जिलाध्यक्ष मौसमी मीना के नेतृत्व में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। अजमेर में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष संगीता गुर्जर और अलवर में जिलाध्यक्ष कोमल शर्मा के नेतृत्व में रैली निकलेगी। इसके अलावा जयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर आदि जिलों में भी रैली की सफलता के लिए महिलाओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed