{"_id":"651a9c78c2bb3c266707c25b","slug":"watchman-stabbed-to-death-in-shri-siddheshwar-mahadev-temple-jaipur-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चौकीदार की चाकू मारकर हत्या; हमलावर फरार, घटना के बाद इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चौकीदार की चाकू मारकर हत्या; हमलावर फरार, घटना के बाद इलाके में सनसनी
Mon, 02 Oct 2023 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 02 Oct 2023 04:04 PM IST
सार
हमले के बाद खून से लहूलुहान हालत में सड़क तक पहुंचकर चौकीदार लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के बनीपार्क थाना इलाके में रविवार रात श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चौकीदार सुनील रात के समय मंदिर के परिसर में ही था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वार्ड 37 के पार्षद रवि प्रकाश सैनी के अनुसार सुनील सिंह ठाकुर (40) निवासी उत्तर प्रदेश, लंबे समय से बनी पार्क एरिया में चौकीदारी का काम करता था। रात को करीब 8.30 बजे वह श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील सिंह लहूलुहान हालत में रोड तक आया और लोगों को बताया कि किसी ने उस पर चाकू से हमला दिया है। उसे अस्पताल लेकर चलो। इसके बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
पार्षद ने बताया कि लोगों ने सुनील को सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुनील ने सोमवार सुबह 7.30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चौकीदार की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
चौकीदार पर मंदिर परिसर में हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो खून ही खून फैला नजर आया। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया, जिसने सबूत जुटाए | FSL जांच के बाद मंदिर परिसर में फैले खून को साफ कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।