फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vaishya community protested against Ashok Lahoti not getting ticket

Rajasthan Election: अशोक लाहोटी को टिकट नहीं तो भाजपा को वोट नहीं: वैश्य समाज

Fri, 27 Oct 2023 12:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 27 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

Jaipur: भाजपा के सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी का 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने को लेकर वैश्य समाज के लोग भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
Vaishya community protested against Ashok Lahoti not getting ticket
प्रदर्शन करते वैश्य समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना और तस्वीरें देखने को मिली है। भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को वैश्य समाज के लोगों द्वार वर्तमान विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को टिकट देने का विरोध कर रहे है। वैश्य समाज का कहना है कि पूरा समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है, परंतु भाजपा के द्वारा वैश्य समाज की अनदेखी करना और अशोक लाहोटी का टिकट काटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा को नहीं मिलेगा वोट
समाज के लोगों का कहना है कि अगर टिकट पर पुनः विचार नहीं किया गया तो इस बार समाज का विरोध झेलना पड़ेगा और उनका वोट भाजपा को नहीं मिलेगा। अशोक लाहोटी का सांगानेर से टिकट काटकर भरतपुर निवासी पार्टी के महामंत्री भजन लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। अशोक लाहोटी के टिकट काटने के पीछे की वजह संघ की नाराजगी बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी को मिल सकता है फायदा
सांगानेर विधानसभा जोकि भाजपा की अजय सीट मानी जाती रही। इसबार भजन लाल शर्मा को टिकट मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज की चमक बढ़ गई है। पिछले चुनाव में पुष्पेंद्र भारद्वाज अशोक लाहोटी से 35 हजार वोट से परास्त हुए थे। 2018 में अशोक लाहोटी को 107947 वोट मिले थे, जबकि पुष्पेंद्र भारद्वाज को 72542 वोट मिले थे। जबकि भाजपा से नाराज घनश्याम तिवारी को 17341 वोट मिले थे, यदि घनश्याम तिवारी चुनाव में नहीं उतरते तो अशोक लाहोटी की जीत का अंतर 50 हजार वोट तक जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed