फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The conflict between Rajasthan Cricket Association and State Sports Council deepens over IPL match

IPL: जयपुर में IPL को लेकर आरसीए की वार्निंग, अगले मैच से पहले 10 लाख नहीं तो मशीनरी हटा लेंगे; जानें मामला

Wed, 16 Apr 2025 10:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में IPL मैचों के आयोजन को लेकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) व राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आरसीए ने एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच को लेकर स्पोर्ट्स काउंसिल से उसे प्रति मैच 10 लाख रुपए का भुगतान करने को कहा है।

विज्ञापन
The conflict between Rajasthan Cricket Association and State Sports Council deepens over IPL match
आरसीए कार्यलय - फोटो : फेसबुक

विस्तार

जयपुर में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों को लेकर राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) और राज्य खेल परिषद (स्पोर्ट्स काउंसिल) के बीच टकराव गहरा गया है। दरअसल, बीसीसीआई ने इस बार जयपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स काउंसिल को सौंपी है, जबकि आरसीए का दावा है कि आयोजन में जिन संसाधनों और मैनपावर का उपयोग किया जा रहा है, वे आरसीए के हैं। ऐसे में उनका भुगतान आरसीए को मिलना चाहिए।

विज्ञापन

आरसीए की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर और विधायक जयदीप बिहानी ने 13 अप्रैल को एसएमएस स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान आरसीए के ग्राउंड स्टाफ, मशीनरी और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसके एवज में कोई भुगतान नहीं किया गया। बिहानी ने चेतावनी दी कि यदि आगामी मैच से पहले भुगतान नहीं हुआ तो आरसीए अपनी मशीनरी हटा लेगा। उन्होंने प्रति मैच 10 लाख रुपये भुगतान की मांग की है।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम; जानें    

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले में स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन का कहना है कि बीसीसीआई ने आयोजन की जिम्मेदारी राज्य सरकार को दी है और सरकार की ओर से काउंसिल आयोजन करवा रही है। उन्होंने कहा कि आरसीए द्वारा संसाधनों और मैनपावर के बदले किराया मांगे जाने की जांच की जा रही है। अब देखना यह है कि इस तनातनी का असर आगामी आईपीएल मैचों पर पड़ता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed