फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Terrorist Mohammad Merajuddin arrested carrying reward of Rs 25,000 involved in terrorist activities

AGTF की बड़ी सफलता: आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त 10 साल से फरार 25 हजार का इनामी आतंकी गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे 25 हजार रुपये के इनामी आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन (31) निवासी वार्ड नंबर 18 बजरिया रेलवे स्टेशन थाना गंगापुर सिटी को पकड़ा है। जयपुर एटीएस की टीम को 10 साल से इसकी तलाश थी।

विज्ञापन
Terrorist Mohammad Merajuddin arrested carrying reward of Rs 25,000 involved in terrorist activities
आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे 25 हजार रुपये के इनामी आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद नियाजउद्दीन (31) निवासी वार्ड नंबर 18 बजरिया रेलवे स्टेशन थाना गंगापुर सिटी को पकड़ा है। जयपुर एटीएस की टीम को 10 साल से इसकी तलाश थी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि साल 2014 में स्लीपर सेल द्वारा भारत के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी। इस मामले में प्रदेश के सीकर, जोधपुर एवं जयपुर जिले से कुल 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 12 को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


एडीजी एमएन ने बताया कि इस मामले में थाना एसओजी जयपुर में प्रकरण संख्या 3/2014 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन घटना के वक्त से फरार चल रहा था। एटीएस-एसओजी एडीजी द्वारा 24 जनवरी 2018 को 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


एमएन ने बताया कि आपराधिक गिरोह एवं गैंगस्टर की धरपकड़ अभियान के सफलता के लिए आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के सुपरविजन तथा एसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व बृजेश कुमार की टीम को आसूचना संकलन के लिए भरतपुर रेंज की ओर रवाना किया गया है। गुरुवार को एजीटीएफ को सूचना मिली कि एटीएस से इनामी आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन गंगापुर सिटी आया हुआ है। सूचना पर टीम द्वारा आतंकी के निवास और आसपास के क्षेत्र में सघन निगरानी की। सूचना पुख्ता होने के बाद सीओ सिटी बाबूलाल बिश्नोई मय जाब्ता की मदद से बमुश्किल इसे पकड़ा गया। शुक्रवार को इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए एटीएस टीम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन दिल्ली में ओखला स्थित मरकस, गुजरात एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों में फरारी काट रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में इसने बताया कि यह और इसके साथी इंडियन मुजाहिद्दिन एवं अन्य इस्लामी संगठनों से संपर्क में थे। साल 2014 में इनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी, पर इससे पहले ही इनके साथी सुरक्षा एजेंसियो की गिरफ्त में आ गए थे। एमएन ने बताया कि आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन को राजस्थान एटीएस को सुपुर्द किया जा चुका है। अग्रिम कार्रवाई उनके द्वारा की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।


एडीजी ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बृजेश कुमार की विशेष भूमिका तथा एएसआई दुष्यंत सिंह एवं कांस्टेबल संजय का तकनीकी सहयोग रहा। साथ ही सीओ गंगापुर सिटी बाबूलाल बिश्नोई मय जाब्ता द्वारा सहयोगी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed