फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tarang shakti 2026 tejas rafale f35 joint formation indian air force jodhpur multinational air exercise

राजस्थान: एक आसमान, तीन महाबली! तेजस-राफेल के साथ पहली बार उड़ा अमेरिकी F-35, तरंग शक्ति में दिखी वायु ताकत

Sun, 04 Oct 2026 08:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 08:01 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति में भारत के तेजस, राफेल और अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमानों ने एक साझा फॉर्मेशन में उड़ान भरी। एफ-35 की भारतीय वायुसेना के साथ किसी अभ्यास में यह पहली भागीदारी है।

विज्ञापन
tarang shakti 2026 tejas rafale f35 joint formation indian air force jodhpur multinational air exercise
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में चल रहे भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति में शनिवार को आसमान में भारतीय और मित्र देशों की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अभ्यास में शामिल अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमानों ने पहली बार एक साझा फॉर्मेशन में एक साथ उड़ान भरी। इस फॉर्मेशन में भारत का स्वदेशी तेजस, फ्रांस का राफेल और अमेरिका का अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल रहा।

विज्ञापन


इस साझा उड़ान को भारत और मित्र देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और आपसी तालमेल के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। भारतीय वायुसेना के अनुसार, संयुक्त फॉर्मेशन के जरिए मित्र देशों ने आपसी विश्वास, सटीकता और रक्षा सहयोग का संदेश दिया। इसका मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि साझेदारी में ही ताकत है।

विज्ञापन

40 देश युद्धाभ्यास में, 32 पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल

तरंग शक्ति में भारत के साथ करीब 40 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 32 अन्य देश पर्यवेक्षक के तौर पर अभ्यास से जुड़े हैं। अलग-अलग देशों की वायु सेनाएं अपने लड़ाकू विमानों और सैन्य क्षमताओं के साथ इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में शामिल हुई हैं। इसमें अमेरिका और भारत के अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। युद्धाभ्यास के दौरान अलग-अलग देशों के बीच संयुक्त अभियान, समन्वय और परिचालन क्षमता को परखा जा रहा है। वायु सैनिक 12 अक्टूबर तक इस अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार तरंग शक्ति में शामिल हुआ एफ-35

इस युद्धाभ्यास की खास बात अमेरिकी एफ-35 की भागीदारी है। भारतीय वायुसेना के साथ किसी अभ्यास में एफ-35 की यह पहली भागीदारी है। इसके साथ ही स्वदेशी तेजस और राफेल के एक ही साझा फॉर्मेशन में उड़ान भरने से अभ्यास का यह चरण खास बन गया। भारतीय वायुसेना के मुताबिक, इस संयुक्त उड़ान का संदेश सिर्फ सैन्य क्षमता दिखाना नहीं था, बल्कि भाग लेने वाले देशों के बीच भरोसे और रक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी था। अलग-अलग देशों के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का एक साथ उड़ान भरना इसी सहयोग और समन्वय को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed