Jaipur: 'अस्पताल में व्हील चेयर की जगह दौड़ रहे स्कूटर, देश का बेहतर हेल्थ मॉडल', गहलोत पर बीजेपी ने कसा तंज
बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि बेहतर हेल्थ मॉडल का दावा करने वाली गहलोत सरकार के राज में अस्पताल में व्हीलचेयर तक नहीं हैं। पिता को अपने बेटे के इलाज के लिए स्कूटी पर लिफ्ट से वार्ड ले जाना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। एक बार फिर बीजेपी अपने ट्वीट से कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने अस्पताल की लिफ्ट में स्कूटर ले जाने के मामले का वीडियो ट्वीट किया है। मामला कोटा का है, जहां एक वकील अपना स्कूर लेकर अस्पताल के अंदर घुस गया था। वायरल वीडियो में एक वकील अपने बेटे को स्कूटर पर बैठाकर से अस्पताल की लिफ्ट में जाता दिख रहा है।
यह दृश्य कोटा #राजस्थान का है जहां के मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 दावा करते हैं कि प्रत्येक परिवार को 25 लाख का फ्री इलाज देंगे, लेकिन विडंबना है कि अस्पताल में व्हील चेयर जैसी बेसिक सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बड़ी बातें और फर्जी दावों से चुनाव नहीं जीता जा सकता, जनता समझदार है। pic.twitter.com/mX1FedGNOY
— C. P. Joshi (@cpjoshiBJP) June 17, 2023विज्ञापन
बड़ी बातें और फर्जी दावों से चुनाव नहीं जीता जाता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी वीडियो को ट्वीट कर गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि "यह दृश्य कोटा राजस्थान का है, जहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दावा करते हैं कि प्रत्येक परिवार को 25 लाख का फ्री इलाज देंगे, लेकिन विडंबना है कि अस्पताल में व्हील चेयर जैसी बेसिक सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। बड़ी बातें और फर्जी दावों से चुनाव नहीं जीता जा सकता, जनता समझदार है।"
यह वीडियो किसी फिल्म का नहीं बल्कि देश में तथाकथित सबसे बेहतर हेल्थ मॉडल होने का दावा करने वाली गहलोत सरकार के कोटा स्थित सरकारी अस्पताल का है जहां व्हीलचेयर नहीं होने के अभाव में एक पिता को अपने बेटे के इलाज के लिए स्कूटी पर लिफ्ट से वार्ड ले जाना पड़ रहा है। गहलोत राज में… https://t.co/7fDxdcDACQ
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) June 17, 2023
खस्ताहाल हेल्थ सिस्टम की हकीकत
इस वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि "देश में तथाकथित सबसे बेहतर हेल्थ मॉडल होने का दावा करने वाली गहलोत सरकार के सरकारी अस्पताल में व्हीलचेयर नहीं होने के अभाव में एक पिता को अपने बेटे को इलाज के लिए स्कूटी पर लिफ्ट से वार्ड तक ले जाना पड़ रहा है। गहलोत राज में खस्ताहाल हेल्थ सिस्टम की हकीकत साफ दिख रही है।"
ये है मामला
घटना के अनुसार अनुसार एडवोकेट मनोज जैन के पुत्र के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। वो अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एडमिट था। उसको नीचे लाना था। इस दौरान अस्पताल में व्हील चेयर नहीं मिली तो वकील ने अपने स्कूटर को अस्पताल की लिफ्ट में चढ़ा दिया। नजारा देखकर एमबीएस अस्पताल के कर्मचारी भौचक्के रह गए। बाद में पुलिस भी मौके पे पहुंच गई।
वकील ने कहा कि स्टाफ से पूछकर अंदर लाया स्कूटर
एडवोकेट मनोज जैन ने बताया कि अस्पताल में व्हीलचेयर नहीं होने के चलते उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी से पूछकर ही वो स्कूटर अंदर लेकर आया है। उसका स्कूटर इलेक्ट्रिक है आवाज नहीं करता। इसीलिए मैंने स्टाफ से पूछा तो उन्होंने अनुमति दी जिसके बाद मैं स्कूटर अंदर लेकर आया हूं।
गलतफहमी की वजह से यह घटना
वहीं, अस्पताल के उप अधीक्षक कर्नेश गोयल ने बताया कि अस्पताल के भीतर किसी तरह का भी वाहन लेकर आना मना है। उन्होंने बताया कि गलतफहमी की वजह से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में व्हीलचेयर कम मात्रा में उपलब्ध हैं।