फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ruckus in Rajasthan assembly over occupation of Oran land

Rajasthan: ओरण भूमि कब्जे को लेकर सदन में हंगामा, मंत्री ने खातेदारों में पूर्व विधायक और पत्नी का लिया नाम

Wed, 05 Feb 2025 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान गैर मुमकिन ओरण भूमि पर कब्जे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। सरकार की तरफ से राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने अपने जवाब में खातेदारों में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह जोझावर और उनकी पत्नी का नाम लिया।

विज्ञापन
Ruckus in Rajasthan assembly over occupation of Oran land
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को गैर मुमकिन ओरण भूमि आवंटन को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। बीजेपी विधायक केसा राम चौधरी ने पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा कि तहसील मारवाड़ जंक्शन में 240 बीघा जमीन अवैध तरीके से खुर्दबुर्द की गई है।

विज्ञापन


जिस व्यक्ति के पास पहले से ही 1088 बीघा जमीन है, उसे घोड़े चराने के नाम पर किस तरह से यह ओरण की जमीन दे दी गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या सरकार बिना नियम बिना आवंटन सिर्फ पटवारी के नोट पर खुर्दबुर्द की गई इस जमीन को वापस लेगी।
विज्ञापन


इस पर मंत्री हेमंत मीणा ने अपने जवाब में पटवारी का नोट पढ़ते हुए कहा कि यह भूमि पूर्व में राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन ओरण में दर्ज थी। इसके बाद 2021 में यह भूमि केसरी सिंह के रिकॉर्ड में घोड़े चराने के लिए दर्ज कर दी गई। मंत्री ने कहा कि पटवारी के रिकॉर्ड में कहीं पर भी आवंटन नियम का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जब जवाब पढ़ रहे थे तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि यह सारे जवाब में लिखित में आ चुके हैं, फिर इन्हें पढ़ना जरूरी है क्या? इस पर मंत्री बोले कि 240 बीघा गैर मुमकिन औरण भूमि किसी के नाम पर दर्ज हो गई यह कोई मामूली बात नहीं है…पढ़ना पड़ेगा।

इसी बीच विधायक केसा राम चौधरी ने एक खातेदार के दो अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति सदन को दिखाई। इस पर बीजेपी विधायकों ने हंगामा कर दिया। बीजेपी विधायक ने चिल्लाते हुए कहा कि कांग्रेस वाले ओरण की जमीन खा गए। इसके बाद राजस्व मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कलेक्टर से करवा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ओरण की भूमि बिना किसी आदेश के दिया जाना बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि अभी हमारे मंत्री ने कहा है कि यदि कांग्रेस विधायक चाहें तो अभी हम सदन में नाम भी बता देंगे। इनमें यहां के सदस्य रहे पूर्व विधायक, कांग्रेस के प्रत्याशी और कांग्रेस के नेता के नाम हैं। इस पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो गया। जोगाराम बोले हम इसकी पूरी जांच करेंगे। इसके बाद मंत्री ने खातेदारों के नाम सदन में पढ़े। इनमें पहले नंबर अमृतलाल पुत्र चंबाालाल माली, दूसरे खातेदार के रूप में बृजराज सिंह पुत्र खुशवीर सिंह जोझावर, तीसरे नंबर पर खुशवीर सिंह जोझावर पुत्र जालसिंह और उनके बाद इंदू कुमारी पत्नी सुखवीर सिंह जोझावर का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed