फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Result 2023 BJP CM Contenders in Rajasthan, Om Birla Vasundhara Raje

Who Will Be CM of Rajasthan: वसुंधरा या कोई और? राजस्थान में CM पद के दावेदारों में ओम बिरला भी

Sun, 03 Dec 2023 01:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 03 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के अब तक के नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में राजस्थान में भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर लोगों में उत्सुकता है, क्योंकि अभी तक की रेस में कई नाम शामिल है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Result 2023 BJP CM Contenders in Rajasthan, Om Birla Vasundhara Raje
मुख्यमंत्री की रेस में शामिल चेहरे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों पर घमासान जारी है। कौन सी पार्टी अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर संभालने वाली है इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा में ही है। राजस्थान में अब सबकी नजरें चुनावों के परिणाम पर टिकी हुई हैं। बीजेपी में सीएम चेहरे को लेकर अभी कंफ्यूजन बना हुआ है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे मतगणना होती जा रही है वैसे-वैसे सीएम के चेहरे को लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। अब तक नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। अब सवाल ये उठता है कि भाजपा अगर यहां से जीत हासिल करती है तो राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा कौन सा होने वाला है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ से लेकर दीयाकुमारी तक के नाम चल चुके हैं। अब दिल्ली से ओम बिरला के नाम की भी एंट्री इस रेस में जुड़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में बिड़ला तलाश रहे अहम भूमिका
राजस्थान में हाड़ौती से बीजेपी के सबसे कद्दावर चेहरों में शुमार ओम बिड़ला फिलहाल लोकसभा अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। ऐसे में उनकी अगली भूमिका राजस्थान में ही होगी। क्या होगी फिलहाल इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि इस बार यहां टिकट बंटवारे में जिस तरह से उनकी भूमिका रही उसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे राजस्थान की राजनीति में वे अपने लिए कोई अहम भूमिका तलाश रहे हैं। वजह यह है कि चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद भी बीजेपी में कोई भी खेमा खुलकर सक्रिय नजर नहीं आ रहा। वसुंधरा राजे भी शांत बैठी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed