फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Weather changed again in the state, IMD warned of rain, school holidays extended

Rajasthan Weather Update : राज्य में फिर बदला मौसम, IMD ने दी बारिश की चेतावनी, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Mon, 06 Jan 2025 08:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 08:05 AM IST
सार

राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम ने फिर पलटी खाई है। आज प्रदेश के 15 जिलों अतिघने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है, साथ ही मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में बारिश की चेतावनी भी दे दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Weather changed again in the state, IMD warned of rain, school holidays extended
राजस्थान में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड के बाद जनवरी की शुरुआत में तापमान बढ़ा लेकिन बीते 24 घंटों में मौसम ने फिर से पलटी खाई है। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए भरतपुर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने जिले में एक से आठवीं तक के विद्यालय में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है इस दौरान अध्यापक स्टाफ नियमित उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन


आज राजस्थान के 19 जिलों में कोहरे की चेतावनी है। इनमें से 15 जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष 4 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं प्रदेश में जल्द ही एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में घना कोहरा रहा। इस कारण इन शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य में कल गंगानगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं टोंक जिले के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण यहां सुबह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में हवा चली और कड़ाके की सर्दी रही। 

हनुमानगढ़ जिले में भी कल अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई जिलों में आर्द्रता की मात्रा 90 से 100 प्रतिशत के बीच पहुंच गई है जो जल्द ही बारिश के संकेत हैं। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां 10 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 11 जनवरी से यहां बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed