फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Clear Skies Ahead, Will Day Temperatures Rise as Nights Stay Cool?

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम: दिन में बढ़ेगी गर्मी या रात में बढ़ेगी ठंड? जानें अगले सात दिन का हाल

Mon, 02 Nov 2026 06:38 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 02 Nov 2026 06:38 AM IST
सार

राजस्थान में आठ नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और माउंट आबू में न्यूनतम 12.7 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Clear Skies Ahead, Will Day Temperatures Rise as Nights Stay Cool?
राजधानी जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश और मेघगर्जन के बाद अब प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन में धूप खिलने का दौर है। रविवार को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले तीन-चार दिन ही नहीं, बल्कि आठ नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या आंधी को लेकर किसी जिले में विशेष अलर्ट नहीं है। साफ मौसम के बीच दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी।

विज्ञापन

आठ नवंबर तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो से आठ नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी भी जिले में बारिश, आंधी या मेघगर्जन को लेकर विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। फिलहाल 15 नवंबर तक भी प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती नहीं दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- श्रीगंगानगर: 1.23 करोड़ का नकली घी पकड़ा, गोदाम पर छापा; तीन आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान, माउंट आबू सबसे ठंडा

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे छोड़कर सभी शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.8 डिग्री, पिलानी में 33.1 डिग्री, फतेहपुर में 33 डिग्री और नागौर व चूरू में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा।

दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान के लिहाज से माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री, अजमेर में 16 डिग्री, टोंक में 16.4 डिग्री, झुंझुनूं और चूरू में 17.5 डिग्री तथा पिलानी में 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान में रात की ठंडक कम

बारिश थमने और आसमान साफ होने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शेखावाटी के चूरू, सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर सहित उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। इससे इन क्षेत्रों में रात के समय ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हो रहा है।

जयपुर में एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क

राजधानी जयपुर में रविवार को लगातार दूसरे दिन आसमान साफ रहा और धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जयपुर में भी अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली, लेकिन सूरज निकलने के साथ आसमान साफ हो गया। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में दिनभर धूप रही।

दिन में बढ़ेगा पारा, सुबह-शाम रहेगी ठंडक

मौसम साफ रहने के कारण आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के समय धूप का असर बढ़ने और गर्मी महसूस होने की संभावना है। हालांकि, सुबह और रात में अपेक्षाकृत ठंडक बनी रह सकती है।

कुल मिलाकर, राजस्थान में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडक का अहसास बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed