{"_id":"659e0e4ed32f680b9c06aed8","slug":"rajasthan-weather-update-today-rain-increases-chill-in-east-rajasthan-cold-wave-continue-to-wreak-havoc-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update Today: पूर्वी राजस्थान में बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई, शीतलहर का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update Today: पूर्वी राजस्थान में बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई, शीतलहर का कहर जारी
Wed, 10 Jan 2024 08:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:56 AM IST
सार
Rajasthan Weather today: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे दिन का तापमान और गिर गया। शीतलहर का कहर लगातार जारी है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आज भी अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज अभी शुष्क और ठंडा है। मंगलवार को हालांकि पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे दिन के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली। राजस्थान के ज्यादातर में जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
सीकर, चूरू सहित पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम पारा कुछ ऊपर सरका है। चूरू में बुधवार सुबह 5:30 बजे का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर, जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर , सीकर और झुंझुनू में घने से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में आज सुबह से घने कोहरे की स्थिति है। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
ट्रेनों के संचालन पर असर
घने कोहरे के चलते प्रदेश में आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। जयपुर से दिल्ली जाने वाली करीब 7 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इनमें डबल डेकर एक्सप्रेस, भुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, शताब्दी, रानीखेत, जाट एक्सप्रेस और पीबीआर एक्सप्रेस समय से पीछे चल रही हैं। यही हाल बसों और फ्लाइट्स का भी है।
विज्ञापन