{"_id":"65839a18fde9a22efc0434a0","slug":"rajasthan-weather-update-fatehpur-is-coldest-temperature-dropped-rapidly-in-churu-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: फतेहपुर सबसे ठंडा, चूरू में तापमान तेजी से लुढ़का, जानें आज का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: फतेहपुर सबसे ठंडा, चूरू में तापमान तेजी से लुढ़का, जानें आज का हाल
Thu, 21 Dec 2023 07:21 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:21 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में ही कड़ाके की सर्दी में अपना असर दिखा दिया है। बुधवार को राजस्थान के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का असर बरकरार है। फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में ही यहां न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बता दें दि फतेहपुर के बाद चूरू में भी सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वहीं, माउंटआबू में तापमान जमाव बिंदू पर है। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी पारा तेजी से लुढ़का है। संगरिया में भी न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री रहा है। राजधानी जयपुर में भी पारे का लुढ़कने का सिलसिला जारी है। हालांकि, दिन में यहां सामान्य रूप से धूप निकल रही है। लेकिन रात में सर्दी का असर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में यहां भी न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम में तगड़ा बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सर्द हवाएं बढ़ जाएंगी और आज बारिश होने के भी आसार हैं। दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान दो से तीन डिग्री पहुंचने की भी संभावना है। राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। कई जगहों पर लगातार घना कोहरा छाया हुआ है, इसके चलते राजस्थान के धोरों में सर्दी लोगों को परेशान कर रही है।
पूरे प्रदेश में मौसम का हाल
- प्रदेश के किसी भी जिले में 10 डिग्री से न्यूनतम तापमान अधिक नहीं है
- प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज हुआ
- जालौर, बीकानेर, जोधपुर और वनस्थली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया गया
- अजमेर, जयपुर, जैसलमेर और फलौदी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के करीब दर्ज हुआ
- प्रदेश के किसी भी जिले में अब अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ज्यादा नहीं है
- आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी