{"_id":"65bc68efd203a874a1084c60","slug":"rajasthan-weather-today-weather-will-attack-again-warning-of-rain-and-hailstorm-in-6-districts-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: मौसम फिर करेगा पलटवार, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: मौसम फिर करेगा पलटवार, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
Fri, 02 Feb 2024 12:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:29 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उधर खेतों में फसल खड़ी है और इधर मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राजधानी जयपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि के पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके साथ ही झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर तथा नागौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 18.2, भीलवाड़ा 12.4, अलवर 9.0, जयपुर 14.4, सीकर 11.5, कोटा 16.8, चित्तौड़गढ़ 10.6, बाड़मेर 12.8, जैसलमेर 12.4, जोधपुर 17.3, बीकानेर 13.3, चूरू 11.4, श्रीगंगानगर 12.4, धौलपुर 15.1, डूंगरपुर 16.9, जालौर 14.5, सिरोही 13.6, सीकर (फतेहपुर) 13.7 और करौली में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अलवर में सबसे कम 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 18.2, भीलवाड़ा 12.4, अलवर 9.0, जयपुर 14.4, सीकर 11.5, कोटा 16.8, चित्तौड़गढ़ 10.6, बाड़मेर 12.8, जैसलमेर 12.4, जोधपुर 17.3, बीकानेर 13.3, चूरू 11.4, श्रीगंगानगर 12.4, धौलपुर 15.1, डूंगरपुर 16.9, जालौर 14.5, सिरोही 13.6, सीकर (फतेहपुर) 13.7 और करौली में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अलवर में सबसे कम 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन