फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Report: Two more deaths due to heat stroke, strong storm and rain in many districts

Rajasthan Weather Report: भयंकर गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक से दो और मौतें, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर

Sun, 26 May 2024 07:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 07:04 PM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। भयंकर गर्मी के चलते आज दो और लोगों की मौत हो गई। फलौदी में आज भी पारा 50 डिग्री के आसपास ही रहा। तेज गर्मी के प्रकोप का असर पशु-पक्षियों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में मोर और चमगादड़ों की मौत हो गई। प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का दौर भी देखा गया।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Report: Two more deaths due to heat stroke, strong storm and rain in many districts
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भयंकर गर्मी के बीच रविवार को जोधपुर, उदयपुर, पाली और चित्तौड़गढ़ में तेज आंधी और बारिश हुई। वहीं नागौर में 2 लोगों की मौत हो गई लेकिन हीट स्ट्रोक से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन


फलौदी में रविवार को भी पारा 50 डिग्री के पास ही रहा। आज यहां अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बाड़मेर में भी पारा 49 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा बीकानेर में 48.8, गंगानगर में 47.8, चूरू में 47.6, पिलानी में 47.4, कोटा में 47.1, जोधपुर में 46.4 और जयपुर में 45.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन


तेज गर्मी के प्रकोप से पशु-पक्षी भी अछूते नहीं हैं, यहां बड़ी संख्या में मोर और चमगादड़ों की हीट स्ट्रोक से मृत्यु हो चुकी है। बाड़मेर में रविवार को बीएसएफ के एक जवान वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह सेंसर मीटर पर 55.5 डिग्री तापमान बता रहा है। हालांकि मौसम विभाग इसे अधिकृत आंकड़ा नहीं मानता है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि तापमान मापने का स्टैंडर्ड विश्व मौसम संगठन द्वारा बनाए गए अंतरर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज का तापमान इस प्रकार रहा-

फलौदी     49.8
बाड़मेर    49.0
बीकानेर     48.6
जैसलमेर    48.5
गंगानगर    47.8
चुरू    47.6
पिलानी    47.4
कोटा    47.1
जोधपुर     46.4
जयपुर     45.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed