Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Mount Abu Records Lowest Temperature at 12 Degrees as Day Heat Returns

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम: माउंट आबू, फतेहपुर में चलने लगीं सर्द हवाएं, बाकी शहरों पारा 15 डिग्री से उपर

Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
सार

राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है। कुछ शहरों में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। माउंट आबू 12 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Mount Abu Records Lowest Temperature at 12 Degrees as Day Heat Returns
बादलों में घिरा माउंट आबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिवाली से पहले प्रदेश के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान एक बार फिर 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के शहरों में गर्मी का असर ज्यादा रहा। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

विज्ञापन

हिल स्टेशन माउंट आबू प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर के फतेपहुर में भी पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके उलट दिन में धूप के कारण कई शहरों में गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: धनतेरस से पहले सोना-चांदी के भाव में फिर उछाल, ग्राहकी पर असर; खरीदारी को लेकर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कई शहरों में तापमान 15 डिग्री से ऊपर

प्रदेश में सर्दी की शुरुआत के बावजूद ज्यादातर शहरों में रात का तापमान अभी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, करौली, फतेहपुर और माउंट आबू को छोड़कर बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। 

दीपावली तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिनभर धूप निकलेगी और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दीपावली तक दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी का असर बना रहने का अनुमान है।

जयपुर में भी बढ़ा दिन का तापमान

राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात को हल्की ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed