Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Gold and Silver Prices Rise Ahead of Dhanteras, Festive Buying Hit by Market Uncertainty

जयपुर: धनतेरस से पहले सोना-चांदी के भाव में फिर उछाल, ग्राहकी पर असर; खरीदारी को लेकर असमंजस

Thu, 05 Nov 2026 07:00 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

धनतेरस से पहले जयपुर में सोना 1.45 लाख और चांदी 1.93 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। भावों में उतार-चढ़ाव से त्योहार की ग्राहकी प्रभावित हो रही है। कारोबारियों की राय बाजार के रुख को लेकर अलग-अलग है।

विज्ञापन
Jaipur Gold and Silver Prices Rise Ahead of Dhanteras, Festive Buying Hit by Market Uncertainty
silver - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 3,500 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 45 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव भी बढ़कर 1 लाख 93 हजार 300 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कुछ दिनों में कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को फिर तेजी ने बाजार में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। कारोबारियों के मुताबिक, भावों में लगातार बदलाव के कारण त्योहार के बावजूद स्थानीय ग्राहकी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

चांदी में पहले बड़ी गिरावट, अब फिर तेजी

पिछले सप्ताह के अंत में चांदी 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर कारोबार कर रही थी। इसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट आई और दो नवंबर को भाव करीब 2 लाख 17 हजार 900 रुपये तक पहुंच गया। तीन नवंबर को अलग-अलग बाजार स्रोतों में चांदी का भाव करीब 1 लाख 71 हजार से 1 लाख 84 हजार रुपये के बीच दर्ज किया गया। बुधवार को जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स के भाव में यह बढ़कर 1 लाख 93 हजार 300 रुपये प्रति किलो हो गया।

विज्ञापन

सोने में भी पिछले दिनों उतार-चढ़ाव रहा। तीन नवंबर को 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था, जो बुधवार को बढ़कर 1 लाख 45 हजार 500 रुपये हो गया। कीमतों में इस तेजी ने उन ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है, जो त्योहार के लिए खरीदारी की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- स्वच्छ जयपुर की मुहिम पर सवाल: मेयर सुनील कोठारी के नाम के बोर्ड के ठीक सामने जमा मिला कचरा, क्या बोले महापौर?

कारोबारियों की अलग-अलग राय, ग्राहकी पर असर

सर्राफा कारोबारी भीम सिंह जैन का कहना है कि त्योहार से ठीक पहले सोने-चांदी के भाव में तेजी आने से स्थानीय खरीदारी पर असर पड़ा है। इस समय त्योहार के बावजूद बाजार में ग्राहकी नहीं है। लोगों में भावों को लेकर अनिश्चितता है और वे खरीदारी का फैसला नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, सर्राफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। उनका कहना है कि ट्रंप के चुनाव हारने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की ओर बढ़ा। इसी वजह से कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

कीमतें पहले से नीचे, इसलिए बाजार में खरीदार भी

जयपुर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि पिछले कुछ समय से सोने-चांदी के भाव काफी ऊंचे स्तर पर थे। दो नवंबर को कीमतों में गिरावट आई और बुधवार को फिर तेजी दर्ज की गई। इसके बावजूद मौजूदा भाव पहले के ऊंचे स्तर से कम हैं। ऐसे में बाजार में खरीदार आ रहे हैं। उनके मुताबिक, कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं।

चांदी की धार्मिक वस्तुओं की भी मांग

धनतेरस पर चांदी के आभूषणों के अलावा धार्मिक महत्व वाली वस्तुओं की खरीदारी भी होती है। चांदी के कछुए और मछली जैसे आइटम ग्राहकों के पसंदीदा विकल्पों में शामिल हैं। हालांकि, इस बार सोने-चांदी के भाव में तेजी और लगातार बदलाव का असर त्योहार की खरीदारी पर कितना पड़ता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।



 

जयपुर में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव

चांदी का भाव (प्रति किलो)

तारीख

भाव

28 अक्टूबर

 रुपए 2,37,900

29 अक्टूबर

 रुपए 2,37,800

30 अक्टूबर

 रुपए 2,32,900

31 अक्टूबर

रुपए 2,27,900

1 नवंबर

रुपए 2,18,000

2 नवंबर

रुपए 2,17,900

3 नवंबर

रुपए1,84,200

4 नवंबर

रुपए 1,93,300

सोने का भाव (24 कैरेट, प्रति दस ग्राम)

तारीख

भाव

28 अक्टूबर

रुपए 1,44,100

29 अक्टूबर

रुपए 1,41,550

30 अक्टूबर

रुपए 1,41,563

31 अक्टूबर

रुपए 1,41,563

2 नवंबर

रुपए1,38,705

3 नवंबर

रुपए1,42,000 

4 नवंबर

रुपए 1,45,500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed