Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pia dandia florida first indian origin woman congresswoman jaipur connection us election

राजस्थान: जयपुर की बेटी पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से जीतने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बनीं सांसद

Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM IST
सार

भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार पिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से 51.89 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वह फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बन गई हैं।

विज्ञापन
pia dandia florida first indian origin woman congresswoman jaipur connection us election
पिया डांडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल की पिया डांडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार पिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली फ्लोरिडा की पहली भारतीय मूल की महिला बन गई हैं। खास बात यह है कि पिया का राजस्थान की राजधानी जयपुर से गहरा पारिवारिक रिश्ता है। उनके पिता जयपुर के रहने वाले हैं। चुनाव में पिया को 51.89 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केसी असकर को 48.11 प्रतिशत मत हासिल हुए। अब वह फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन

जयपुर से जुड़ी हैं पिया की पारिवारिक जड़ें

पिया डांडिया का परिवार मूल रूप से जयपुर का रहने वाला है। उनके माता-पिता वर्ष 1980 के दशक में जयपुर से अमेरिका जाकर बस गए थे। पिया का जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में हुआ। हालांकि, अमेरिका में पली-बढ़ी पिया का जयपुर से जुड़ाव हमेशा बना रहा। वह बचपन से ही छुट्टियों के दौरान अपने रिश्तेदारों से मिलने जयपुर आती रही हैं। उनके पिता डॉ. रोहित डांडिया पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

विज्ञापन

दादा राजस्थान बोर्ड के सचिव रहे, गणित की किताबें भी लिखीं

पिया का परिवार लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देता रहा है। उनके दादा तेजकरण डांडिया को लोग मास्टरजी के नाम से जानते थे। वह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान बोर्ड की गणित की पुस्तकों के लेखन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी लिखी किताबों से राज्य के हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिली। पिया की मां ने भी शिक्षा के क्षेत्र में काम किया और फ्लोरिडा के जुपीटर शहर में एक मोंटेसरी स्कूल की स्थापना की। पिया ने अपनी शुरुआती शिक्षा इसी स्कूल से हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्वर्ड से स्नातक, बोस्टन यूनिवर्सिटी से की मास्टर डिग्री

पिया ने अपनी उच्च शिक्षा अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी की है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से गवर्नमेंट विषय में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद बोस्टन यूनिवर्सिटी से शिक्षा के क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पारिवारिक माहौल ने भी उनके व्यक्तित्व और करियर को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्हाइट हाउस फेलो से एप्पल तक संभालीं अहम जिम्मेदारियां

राजनीति में आने से पहले पिया ने प्रशासनिक और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम किया। वह प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलो के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तकनीक कंपनी एप्पल में पब्लिक सेक्टर इनिशिएटिव्स का नेतृत्व भी किया। स्कूल का संचालन करने के दौरान ही उनका जुड़ाव डेमोक्रेटिक पार्टी से हुआ और उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया चुनावी मुद्दा

अपने चुनाव अभियान के दौरान पिया ने आम लोगों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने महंगाई कम करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का वादा किया। इन मुद्दों के साथ उन्होंने मतदाताओं के बीच अपनी जगह बनाई और चुनाव में जीत हासिल की। उनकी इस सफलता ने अमेरिकी राजनीति में भारतीय मूल की महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी नई पहचान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed