Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Youth Congress Suspends 12 District Presidents and 31 Office Bearers Over Delhi Rally Absence

राजस्थान: दिल्ली रैली में गैरहाजिरी पर युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, 12 जिलाध्यक्ष और 31 पदाधिकारी सस्पेंड

Thu, 05 Nov 2026 03:35 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Nov 2026 03:35 PM IST
सार

दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने राजस्थान के 12 जिलाध्यक्षों और 31 प्रदेश पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Youth Congress Suspends 12 District Presidents and 31 Office Bearers Over Delhi Rally Absence
कांग्रेस की दिल्ली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से दूरी राजस्थान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ गई। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने रैली में शामिल नहीं होने पर राजस्थान के 12 जिला अध्यक्षों और 31 प्रदेश पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 20 प्रदेश सचिव शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में अनुपस्थिति को लेकर की गई है। युवा कांग्रेस नेतृत्व ने इसे संगठन के निर्देशों की अनदेखी और गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पांच नवंबर को जारी दोनों आदेशों पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी और IYC के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा तथा सह प्रभारी व सचिव ज्ञानेश शुक्ला के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन

12 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज

निलंबित जिला अध्यक्षों में राजसमंद से चिराग पालीवाल, जालोर से विकास मंजू, बीकानेर से राजेश गोदारा, बारां से रामेश्वर बैरवा, बांसवाड़ा से पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर से अरविंद यादव, बीकानेर शहर से रामदयाल बेनीवाल, प्रतापगढ़ से मोहम्मद शकील, बालोतरा से सुरेश माली, डीग से हसन खान, चूरू से आसिफ खान और ब्यावर से प्रवीण सिखवाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: एम्स जोधपुर में पहली बार सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल और आईवीएफ से बच्चे का जन्म, मिली नई उम्मीद

प्रदेश पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव भी शामिल

प्रदेश स्तर पर निलंबित 31 पदाधिकारियों में एससी/एसटी वर्ग के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा का नाम भी शामिल है। उनके अलावा 10 महासचिव और 20 प्रदेश सचिवों पर कार्रवाई की गई है।

महासचिवों में अल्पसंख्यक वर्ग से सद्दाम हुसैन मेव, फैजान हसन कुरैशी और जाफर हुसैन मीर; अल्पसंख्यक महिला वर्ग से सलमा पिनारा; ओबीसी वर्ग से रामफूल धाकड़ और गणेश देवासी; ओपन वर्ग से ठाकुर बिश्नोई; ओपन महिला वर्ग से मंजुला देसाई तथा एससी वर्ग से अर्जुन सिंह बोचावत और दीपक मेघवाल शामिल हैं।

प्रदेश सचिवों में सवाई माधोपुर से आशीष बैरवा तातवाल, ब्यावर से हिमांशु शर्मा और दिनेश कुमार गुर्जर, जालोर से सुरेश गोदारा, गंगानगर से नवाब खान, करौली से संग्राम सिंह गुर्जर, बीकानेर शहर से मुजाहिद कुरैशी, जोधपुर ग्रामीण से हुकमा राम और भैराराम पटेल, प्रतापगढ़ से भरत मीणा, चूरू से महबूब खान, राजसमंद से गनी मोहम्मद सिंधी, दौसा से रवि कांत, बारां से गिरिराज कुमार और हिमांशु धाकड़, अजमेर ग्रामीण से सुरेश कुमार गुर्जर, भरतपुर से अरविंद योगी, झालावाड़ से विष्णु कुमार मीणा, सीकर से आसिफ खां कायमखानी और झुंझुनूं से पवन कुमार जांगिड़ शामिल हैं।

रैली में गैरहाजिरी को संगठन ने माना गंभीर मामला

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली आयोजित की थी। युवा कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में रैली में अनुपस्थिति को कार्रवाई का आधार बताया गया है। राजस्थान में एक साथ 43 जिला और प्रदेश पदाधिकारियों पर कार्रवाई करके कांग्रेस ने एक मैसेज दिया है कि पार्टी के कामों की अनदेखी अब भारी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed