{"_id":"66987d1caf7cade0be08250b","slug":"rajasthan-weather-heavy-rain-warning-in-southern-rajasthan-today-monsoon-remain-active-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: दक्षिणी राजस्थान में आज भारी वर्षा की चेतावनी, कल से पूर्वी हिस्सों में मानसून रहेगा सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: दक्षिणी राजस्थान में आज भारी वर्षा की चेतावनी, कल से पूर्वी हिस्सों में मानसून रहेगा सक्रिय
Thu, 18 Jul 2024 07:55 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:55 AM IST
सार
Rajasthan Weather: राजस्थान में आज दक्षिणी इलाकों में मानसून का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आज यानी गुरुवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में अति भारी वर्षा हो सकती है। मीनसून की टर्फ लाइन आज दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हालांकि, बीते तीन दिन से राजस्थान में मानसून की स्थिति कुछ कमजोर पड़ी है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में भारी वर्षा होगी। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटे में राजस्थान में कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्ज की बारिश हुई है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में 120 एमएम तथा जालौर के सांचौर में 71 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के बांधों में इस दौरान करीब 16 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। कृषि विभाग ने 21 जुलाई तक खरीफ की फसलों में मूंग, तिल, मोठ, ग्वार और बाजरे की बुआई के लिए उपयुक्त समय बताया है।
विज्ञापन