फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: Four died due to heat in Rajasthan, Phalodi city was the hottest.

Rajasthan weather: नौतपा के पहले दिन पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस, फलौदी रहा सबसे गर्म, चार की मौत

Sat, 25 May 2024 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 May 2024 07:18 PM IST
सार

राजस्थान के फलौदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अब भी ये अपने 2016 के अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan weather: Four died due to heat in Rajasthan, Phalodi city was the hottest.
राजस्थान में फलौदी सबसे गर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नौतपा के पहले दिन पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया। आज प्रदेश में हीट स्ट्रोक से चार मौतों की सूचना है। इन्हें मिलाकर अब तक राजस्थान में कुल 18 लोगों की मौत गर्मी से हो चुकी है। शनिवार को जालौर, भीलवाड़ा और अजमेर में लू से मौतें होने की सूचना है। हालांकि अब तक इनकी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


गर्मी से राजस्थान में मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अब भी ये अपने 2016 के अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

 
बाड़मेर में 48.8 डिग्री तथा जैसलमेर में 48 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में शनिवार को गर्मी से कुछ राहत रही यहां शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। शनिवार को यहां पारा 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार-आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में चल रहे हीटवेव से तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है।


29 मई से मिल सकती है राहत
29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। जून के प्रथम सप्ताह में राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed