फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Alert: Monsoon Slows Down, Dry Conditions Likely for Next 4 Days

राजस्थान: बारिश पर लगा ब्रेक, फिर चढ़ा पारा; अगले 4 दिन मौसम शुष्क, 21% कम बरसा मानसून

Fri, 28 Aug 2026 06:57 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 28 Aug 2026 06:57 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने से अगले चार दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 41.4 डिग्री पहुंचा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Alert: Monsoon Slows Down, Dry Conditions Likely for Next 4 Days
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में मानसून का सक्रिय दौर थमने के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर खिसकने से प्रदेश में अगले चार दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। गुरुवार को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 34 मिमी बारिश झालावाड़ के मनोहरथाना और बारां के छीपाबड़ौद में दर्ज की गई।

विज्ञापन

बीसलपुर में लगातार बढ़ रहा जलस्तर

हालिया बारिश के चलते त्रिवेणी नदी का गेज 2.40 मीटर पर बना हुआ है। इसके असर से बीसलपुर बांध का जलस्तर गुरुवार को एक सेंटीमीटर बढ़कर 314.10 आरएल मीटर पहुंच गया।मानसून कमजोर पड़ने के साथ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हनुमानगढ़, फलोदी, बीकानेर और चूरू में भी गर्मी का असर तेज रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान ड्रग नेटवर्क: पाकिस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही 'ड्रग डॉन'; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार दिन बारिश पर ब्रेक

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल उत्तर भारत में सक्रिय है। इसके चलते अगले चार दिन प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

जयपुर में बढ़ी गर्मी-उमस

राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हल्की धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ी। शहर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed