फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls 2026: 48 Nomination Papers Filed in Jaipur District on Day One

निकाय चुनाव: जयपुर में पहले दिन 48 नामांकन, चाकसू में सबसे ज्यादा पर्चे; निगम में 13 दाखिल

Thu, 27 Aug 2026 09:11 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 27 Aug 2026 09:11 PM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में पहले दिन 39 प्रत्याशियों ने 48 नामांकन दाखिल किए। जयपुर निगम में 13 और चाकसू में 10 पर्चे भरे गए।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls 2026: 48 Nomination Papers Filed in Jaipur District on Day One
कलेक्ट्रेट जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में चुनावी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

जिले के नगरीय निकायों में कुल 690 वार्डों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।  पहले दिन सबसे अधिक नामांकन जयपुर नगर निगम में 13 नामांकन पत्र एवं 11 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए। इसके अलावा चौमू में 7, शाहपुरा में 4, बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 तथा कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन

19 नगरीय निकायों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
जयपुर जिले के जयपुर, चौमू , शाहपुरा, बगरू,बस्सी , चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली मनोहरपुर,नारायना , फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्राप्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के आगामी दिनों में प्रक्रिया और तेज होगी। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा इसके बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढें- राजस्थान: फर्जी बीपीएड डिग्री मामले में बड़ा खुलासा, 66 अभ्यर्थियों के बाद अब दूसरे कोर्स भी SOG के रडार पर



 

 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed