Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Voter List 2027: 11.47 Lakh New Voters Added After SIR, Total Electorate Crosses 5.26 Crore

राजस्थान: एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या

Fri, 13 Nov 2026 07:16 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 13 Nov 2026 07:16 AM IST
सार

एसआईआर में राजस्थान की वोटर लिस्ट से करीब 31 लाख नाम कटने के बाद अब 11.47 लाख नए मतदाता कैसे जुड़े? क्या प्रदेश में वोटरों की संख्या फिर पुराने आंकड़े के करीब पहुंच रही है? जानिए एसएसआर 2027 की ड्राफ्ट सूची का पूरा गणित।

विज्ञापन
Rajasthan Voter List 2027: 11.47 Lakh New Voters Added After SIR, Total Electorate Crosses 5.26 Crore
राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मतदाताओं की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2026 में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब तक 11 लाख 47 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं। गुरुवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) 2027 के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 26 लाख 67 हजार 416 हो गई है।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, मतदाता सूची का पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इसके लिए एक जनवरी 2027 को पात्रता की निर्धारित तारीख माना गया है। ड्राफ्ट सूची में 2 करोड़ 75 लाख पुरुष, 2 करोड़ 51 लाख महिलाएं और 584 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन

एसआईआर के बाद घटे थे करीब 31 लाख मतदाता

एसआईआर से पहले राजस्थान में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 मतदाता थे। गहन पुनरीक्षण के बाद फरवरी 2026 में जारी अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 रह गई थी। अब एसएसआर 2027 के ड्राफ्ट में 11 लाख 47 हजार 487 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तरह प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या फिर 5.26 करोड़ के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित की गई है। इसमें नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण करेंगे। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओं से ड्राफ्ट सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा एक अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढें- राजस्थान: टीकाराम जूली के निशाने पर सरकार, बोले- जश्न की तैयारियों में जनता हाशिये पर,अपराधियों के हौसले बुलंद

वेबसाइट और बीएलओ से देख सकेंगे नाम

मतदाता निर्वाचन विभाग की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास भी मतदान केंद्रवार ड्राफ्ट सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध रहेगी।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी इसकी प्रतियां उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक दल को बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दी गई है। दावे और आपत्तियों के दौरान मिले आवेदनों की सूची हर सप्ताह ईआरओ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शित की जाएगी। इन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ राजनीतिक दलों के साथ भी साझा किया जाएगा।

नाम जुड़वाने और सुधार के लिए ये फॉर्म भरें

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और नाम या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। ये आवेदन ECINet ऐप, वोटर्स सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in या संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।

यदि कोई मतदाता ईआरओ के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 के तहत 15 दिन के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है। जिला मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ भी आदेश मिलने के 15 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के यहां दूसरी अपील की जा सकती है।

एसआईआर और एसएसआर में मतदाताओं की संख्या

- एसआईआर से पहले: 5,46,56,215

- फरवरी 2026 में एसआईआर के बाद: 5,15,19,929

- एसएसआर 2027 की ड्राफ्ट सूची: 5,26,67,416

- एसआईआर के बाद अब तक बढ़े मतदाता: 11,47,487

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed