फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan UN representatives met Deputy CM Diya Kumari Discussion on tourism development and women empowerment

Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया से UN प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, पर्यटन विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

Fri, 02 Feb 2024 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 04:50 PM IST
सार

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी से यूएन प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान पर्यटन विकास और महिला सशक्तिकरण पर मिलकर काम करने को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Rajasthan UN representatives met Deputy CM Diya Kumari Discussion on tourism development and women empowerment
दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री तथा पर्यटन और महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी से यूएन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित उनके कक्ष में मुलाकात कर राजस्थान में पर्यटन के विकास की संभावनाओं, महिला सशक्तिकरण, एनीमिया की रोकथाम ,लिंग भेद उन्मूलन तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की। उप-मुख्यमंत्री ने यूएन रेजिडेंट कॉर्डिनेटर शोम्बी शार्प, यूनिसेफ राजस्थान की चीफ फिल्ड ऑफिसर इसाबेल बारडेम तथा यूएन रेजिडेंट कॉर्डिनेटर कार्यालय की चीफ ऑफ स्टाफ राधिका कॉल बत्रा के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में यूएन और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके महिला सशक्तिकरण, एनीमिया, कुपोषण, पेयजल, प्रदेश के पर्यटन, कला, संस्कृति और हेरिटेज को बढ़ावा देने की सम्भावनाओं पर चर्चा की गई। आगामी दिनों में अगले स्तर की वार्ता कर कार्य योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश में आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। एनीमिया ग्रस्त एवं कुपोषण ग्रस्त पोकेट्स पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान में पदस्थापित दस हजार साथिनों का क्षमतावर्धन किया जायेगा। साथिनों के जॉब रोल को फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में सुदृढ़ किया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्टेनेबल गोल को लक्षित कर कार्य हेतु चर्चा की गई। राजस्थान की शानदार अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कला, संस्कृति, हस्त कला आदि को आगे बढ़ाना जरूरी है। आधुनिकीकरण के कारण कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की अनदेखी हो रही है। राजस्थान और जयपुर में भी शानदार ऐतिहासिक विरासत है। विरासत को संरक्षण कैसे प्रदान किया जाए और इनको पर्यटन की दृष्टि से किस तरह आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की गई। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कला संस्कृति, हस्त कला आदि को आगे बढ़ाया जाए। यूएन प्रतिनिधियों से जिओ हेरिटेज साइट विकसित करने, वर्ल्ड हेरिटेज साइट विकसित करने हेतु चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed