{"_id":"64e85f72405fc7c14304e828","slug":"rajasthan-rsos-result-rajasthan-state-open-school-10th-and-12th-exam-results-released-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSOS Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSOS Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 25 Aug 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:30 PM IST
सार
मार्च-मई 2023 में आयोजित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। विद्यार्थी दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते है रिजल्ट।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे education.rajasthan.gov.in या rsosapps.rajasthan.gov.in/rsos पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। ये रिजल्ट उन परीक्षाओं के लिए हैं, जो मार्च-मई 2023 में आयोजित की गईं थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स इसे ऊपर दी गई वेबसाइटों से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओऱ से जारी किया गया। इन परीक्षाओं में 10वीं में 43584 और 12वीं में 55121 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष इस तरह रहा रिजल्ट
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं का पिछले साल का रिजल्ट इस तरह था। 10वीं में 68.23 प्रतिशत और 12वीं में 49.23 पास हुए थे। तब ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2022 में हुई थी। तब सवा से डेढ़ लाख स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
बीडी कल्ला ने रिजल्ट की घोषणा के समय कहा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में या तो परीक्षार्थी सफल होता है या आंशिक सफल। फेल कोई नहीं होता। जो असफल हुए हैं उन्हें अगली परीक्षा में फिर से मौका दिया जाएगा। जो परीक्षार्थी सफल नहीं हो सके हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1- educationsector.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2- बाएं हाथ पर दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स में स्कूल एजुकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
3 - राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के लिंक पर क्लिक करें।
4 - अपनी कक्षा के अनुसार रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
5 - रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक करें।