फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Re-entry of retired officers amid lateral entry controversy, both were in ACS team of Finance Dept.

Rajasthan: लेटरल एंट्री विवाद के बीच रिटायर अफसरों की री एंट्री, वित्त विभाग के एसीएस की टीम में रहे हैं दोनों

Wed, 21 Aug 2024 12:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

लेटरल एंट्री को लेकर केंद्र सरकार विवादों में आई तो आनन-फानन में आदेश वापस ले लिया लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में अफसरों के चहेतों को रिटायरमेंट के बाद भी मनचाही जगहों पर पोस्टिंग दी जा रही है। हाल ही में वित्त विभाग से रिटायर हुए दो अफसरों को हाथों-हाथ सरकार में पुनर्नियुक्ति दे दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan: Re-entry of retired officers amid lateral entry controversy, both were in ACS team of Finance Dept.
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार के पॉवरफुल अफसर किसी मंत्री या मुख्यमंत्री से भी ज्यादा प्रभाव रखते हैं। सरकार के मंत्री भले अपनी पसंद के अफसर नहीं रख पा रहे हों लेकिन ये पॉवरफुल अफसर जिस पर हाथ रख दें, उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं।

विज्ञापन


इनका रुतबा ये है कि उनके चहेते अफसर रिटायर हो जाएं तो भी उन्हें हाथों-हाथ सरकार में नियुक्ति दिलवाने की ताकत इनके पास है। वित्त विभाग से हाल में रिटायर हुए दो अफसर सरकार में फिर से नियुक्ति पा गए। इनमें एक रिटायर्ड आईएएस नरेश ठकराल हैं और दूसरे वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद से रिटायर हुए हृदयेश जुनेजा हैं। दोनों अफसर लंबे समय तक वित्त विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा की टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अरोड़ा की टीम के खास सिपहसालार रहे नरेश ठकराल पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं और रिटायर होने के चंद दिनों बाद उनकी नियुक्ति प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सैल में किए जाने की सूचना आ गई और अब वित्त विभाग में सालों तक काम करने के बाद रिटायर हुए अरोड़ा के एक और भरोसेमंद अफसर ह्रदयेश जुनेजा को 16वें वित्त आयोग में ओएसडी के पद पर तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed