{"_id":"64e317264f255824c700160a","slug":"rajasthan-rain-alert-in-eight-districts-40-percent-less-rain-than-normal-expected-so-far-in-august-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में अब तक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में अब तक सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश के आसार
Mon, 21 Aug 2023 01:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
मौसम विभाग ने राजस्थान के आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में भी सुबह से बादल छाए हैं। अगस्त में अब तक सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राजस्थान के आठ ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए हैं। बादलों और सूरज की आंख-मिचौली जारी है। मानसून के इतिहास में अगस्त महीने में इस बार सबसे कम बारिश रिकॉर्ड होने के आसार हैं। यह चिंता की बात है। अब तक सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आज आठ ज़िलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें झालावाड़, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बीकानेर, जालौर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में बादलों की गरज और आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वी राजस्थान रीजन के फतेहपुर सीकर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम में राजस्थान रीजन के चूरू में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अगस्त में सामान्य से कम बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस अगस्त में सामान्य से 40% तक बारिश की कमी रह सकती है। जो इतिहास में सबसे बड़ी कमी होगी। इससे पहले साल 2005 के अगस्त में 25 प्रतिशत बारिश की कमी रही थी। उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर एक लो-प्रेशर एरिया बना है। इससे अगले तीन दिन मध्य प्रदेश और राजस्थान में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन