फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics BJP Election Committee meeting will be held in Delhi strategy for Rajasthan

Rajasthan Politics: भाजपा चुनाव समिति की आज दिल्ली में होगी बैठक, तय होगी राजस्थान सहित अन्य राज्यों की गणित

Wed, 16 Aug 2023 11:10 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 11:10 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में राजस्थान सहित अन्य राज्यों की रणनीति तय होगी। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी को लेकर कई फैसले हो सकते है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics BJP Election Committee meeting will be held in Delhi strategy for Rajasthan
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को कुछ महीनों का ही समय बचा है। जिसको लेकर भाजपा चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बुधवार शाम पांच बजे बैठक होगी। इस बैठक में आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अहम फैसले हो सकते है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बी एल संतोष सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। 

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली मैं आज शाम पांच बजे तय हुई है, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद रहेंगे। देश में सभी चुनावी राज्यों के विषय में चर्चा होगी, और कई बड़े फैसले भी लिये जा सकते है। 
विज्ञापन


राजस्थान भाजपा की चुनावी तस्वीर भी बहुत स्तर तक साफ होने की संभावना है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी कई बार यह स्पष्ट कर चुके है कि राजस्थान का चुनाव कमल के निशान पर ही लड़ा जाना है। फिर भी प्रदेश की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष को लेकर प्रदेश कार्यकर्ताओं में इंतजार देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को लगता है कि प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष आने वाले समय में प्रदेश की बागडोर सम्भाल सकता है, जिसके चलते इसकी घोषणा पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश टिकट वितरण और प्रचार दो अहम चुनावी मुद्दे है। जिसको लेकर भाजपा के दिग्गज आज रणनीति और नाम दोनों पर मोहर लगा सकते है। प्रदेश की राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री का संदेश साफ है। न तो परिवारवाद चलेगा, न ही भ्रष्टचार चलेगा, और ना ही कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले के चलते राज्य में कई नेताओं की बेचैनी बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed