फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Arrested Most Wanted Criminal From Ujjain Madhya Pradesh,

Rajasthan: उज्जैन में छिपकर बैठा था 30 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड, जयपुर सीआईडी ने किया गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 02:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

राजस्थान से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश को जयपुर सीआईडी ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Police Arrested Most Wanted Criminal From Ujjain Madhya Pradesh,
राजस्थान का फरार अपराधी उज्जैन से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने जोधपुर जिले के थाना ओसिययां और लोहावट के तीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार 30 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड रणजीत सिंह पुत्र लाल सिंह राजपूत निवासी बजरंगगढ़ थाना हथूनिया जिला प्रतापगढ़ को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से डिटेन किया है।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम लगातार हार्डकोर और इनामी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीम को सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश रणजीत सिंह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में फरारी काट रहा है। यह सूचना जिला चित्तौड़गढ़ से अटैच हेड कांस्टेबल महावीर सिंह द्वारा पुख्ता की गई। 
विज्ञापन


सूचना पुख्ता होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन, पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ से अटैच हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल रमेश की टीम ने उज्जैन पहुंचकर वांटेड बदमाश रणजीत सिंह को डिटेन किया। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह को चित्तौड़गढ़ जिले की सदर थाना पुलिस को सौंपा गया है। आरोपी थाना लोहावट और ओसियां पर दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण में लम्बे समय से वांछित है। इसके पकड़े जाने की सूचना उन्हें दी जा चुकी है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह की विशेष भूमिका रही। इससे पहले भी कुख्यात तस्कर कमल राणा की गिरफ्तारी ने महावीर सिंह का अहम रोल था। टीम में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के साथ चित्तौड़गढ़ से अटैच कांस्टेबल रमेश शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed