Divya Maderna Attack: MLA मदेरणा के समर्थन में उतरे राजस्थान के ये नेता, सरकार से की बड़ी मांग,सियासी पारा चढ़ा
Rajasthan Politics: सचिन पायलट और अजय माकन के अलावा हरीश चौधरी ने भी दिव्या मदेरणा पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ की संस्कृति में इसकी कोई जगह नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर जिले की ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर मंगलवार को हमला हो गया था। यह खबर जैसे ही आई कांग्रेस के कई विधायक एक सुर में कार्रवाई की मांग करने लगे। अब यह मामला गर्मा गया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अजय माकन ने भी सरकार से बड़ी मांग कर दी है। साथ ही अब अलग-अलग क्षेत्र के विधायक और नेता घटना की निंदा कर रहे हैं। कई नेताओं ने तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। सचिन पायलट और हरीश चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुए हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं हैं। हमारा प्रदेश प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे के लिए विख्यात है। ऐसे में हमें राजनीति में भी सभी का मान-सम्मान करना चाहिए।
ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा जी पर हुए हमले की मैं घोर निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं हैं। हमारा प्रदेश प्रेम, सद्भाव, एकता व भाईचारे के लिए विख्यात है। ऐसे में हमें राजनीति में भी सभी का मान-सम्मान करना चाहिए। @DivyaMaderna
— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 11, 2023
राजस्थान के पूर्व प्रभारी माकन ने किया ट्वीट...
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अजय माकन ने ट्वीट किया है कि लोकप्रिय कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। लोकतांत्रिक प्रणाली में राजनीतिक हिंसा का कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हिंसा और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
लोकप्रिय कांग्रेस विधायिका @DivyaMaderna जी पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करता हूँ।
— Ajay Maken (@ajaymaken) April 12, 2023
लोकतांत्रिक प्रणाली में राजनीतिक हिंसा का कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
हिंसा एवं नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।
हरीश चौधरी ने कहा- कायराना कृत्य है...
बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने ट्वीट किया है कि सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई है। इसमें हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुआ हमला कायराना कृत्य है। इस प्रकार की घटनाओं की हमारे मारवाड़ की संस्कृति और परंपरा में कोई स्थान नही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
राजनीति सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई है इसमें हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नही है,ओसिया विधायक @DivyaMaderna जी पर हुआ हमला कायराना कृत्य है,इस प्रकार की घटनाओं की हमारे मारवाड़ की संस्कृति और परंपरा में कोई स्थान नही है।दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए।
— Harish Chaudhary (@Barmer_Harish) April 12, 2023
रामनिवास गावड़िया ने की कार्रवाई की मांग...
नागौर जिले की परबतसर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया ने ट्वीट किया है कि आज भोपालगढ़ में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है। मेरी सरकार और प्रशासन से मांग है, ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
आज भोपालगढ़ में ओसियां विधायक @DivyaMaderna जी पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं हैं। मेरी सरकार और प्रशासन से मांग है की ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। @PoliceRajasthan
— Ramniwas Gawriya (@RamniwasGawriya) April 11, 2023