फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Pharmacist candidates remained on strike even on Holi day celebrated black Holi see video

Rajasthan: होली के दिन भी धरने पर डटे रहे फार्मासिस्ट अभ्यर्थी, मनाए काली होली, देखें वीडियो

Fri, 14 Mar 2025 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:30 PM IST
सार

Pharmacist Candidates Strike: होली के दिन भी फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने धरना दिया। अभ्यर्थियों ने काली होली मनाई। बता दें कि 11वें दिन भी अभ्यर्थियों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Pharmacist candidates remained on strike even on Holi day celebrated black Holi see video
अभ्यर्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की अंतिम सूची जारी नहीं होने से नाराज फार्मासिस्ट अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से सीफू (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय) के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं। होली और धुलंडी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के बावजूद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। नाराज अभ्यर्थियों ने इस बार "काली होली" मनाने का फैसला किया, जिससे उनकी नाराजगी और हताशा साफ झलकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और अंतिम सूची जारी करने में हो रही देरी के कारण उनका सब्र अब टूटने लगा है। प्रदर्शनकारी फार्मासिस्टों का कहना है कि जब तक भर्ती 2023 की अंतिम सूची जारी नहीं की जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनूठी है डीडवाना की डोलची होली, ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा, देखें वीडियो

सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग
अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में पहले ही स्टाफ की कमी बनी हुई है। ऐसे में नई भर्तियों को टालना उचित नहीं है। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल, सरकार की ओर से इस मसले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे अभ्यर्थियों में और अधिक रोष बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जाली भारतीय करेंसी बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी सचिन यादव गिरफ्तार, एक लाख से अधिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed