फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sachin Yadav accused of making and supplying fake Indian currency arrested more than one lakh seized

Rajasthan: जाली भारतीय करेंसी बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी सचिन यादव गिरफ्तार, एक लाख से अधिक जब्त

Fri, 14 Mar 2025 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 08:49 PM IST
सार

Fake Indian Currency: जयपुर ग्रामीण डीएसटी और थाना अमरसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जाली भारतीय करेंसी बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपी सचिन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 1.05 लाख रुपये के जाली करेंसी, नोट बनाने के उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

विज्ञापन
Rajasthan Sachin Yadav accused of making and supplying fake Indian currency arrested more than one lakh seized
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर ग्रामीण जिले की स्पेशल टीम और थाना अमृतसर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर धानोता गांव से पहले राडावास रोड पर नाकाबंदी में बाइक सवार आरोपी सचिन यादव पुत्र रामावतार (21) निवासी हरदा वाली ढाणी बिलान्दपुर थाना अमरसर को गिरफ्तार कर 1.05 लाख रुपये की भारतीय जाली करेंसी सहित जाली मुद्रा बनाने में प्रयुक्त एक प्रिंटर, प्रिंटर में डालने वाली अलग-अलग रंगों की स्याही के छह डिब्बे, प्रिंटर पेपर, कैची कागज काटने का चाकू और लोहे की स्केल जब्त की है। उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों एवं संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। प्राप्त निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश के नेतृत्व मे डीएसटी टीम ने कूटरचित भारतीय मुद्रा बनाने व सप्लाई करने वाले अपराधियों के संबंध में आसूचना एकत्र करना प्रारंभ किया।

विज्ञापन


इसी क्रम में गुरुवार को डीएसटी के कांस्टेबल मनोज को थाना अमरसर क्षेत्र में कूट रचित भारतीय जाली मुद्रा बनाकर सप्लाई करने की सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के निर्देशन में थाना अमरसर व डीएसटी की संयुक्त टीम गठित कर धानोता गांव से करीब 200-300 मीटर पहले राडावास रोड़ पहुंचकर नाकाबन्दी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध बाइक RJ-14 ZK-1289 को रुकवा चालक सचिन यादव को डिटेन कर तलाशी ली गई। तलाशी में 100 रुपये के 390 कुल 39 हजार रुपये व 200 रुपये के 330 कुल 66 हजार रुपये, समग्र 01 लाख 05 हजार रुपये की भारतीय जाली मुद्रा पायी गई। इस पर अभियुक्त के कब्जे से जाली नोट व जाली नोट सप्लाई करने में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान के डीग में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सचिन यादव की निशानदेही से उसके घर से कूटरचित भारतीय जाली मुद्रा बनाने में प्रयुक्त एक प्रिन्टर, प्रिन्टर में डालने वाली अलग-अलग रंग की स्याही के 06 डिब्बे, प्रिंट पेपर, कैंची, कागज काटने का चाकू व लोहे की स्केल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इससे पहले भारतीय जाली मुद्रा किन-किन व्यक्तियों को, किन-किन स्थानों पर और कितनी मात्रा में सप्लाई की, इस गिरोह में अन्य कौन-कौन अपराधी शामिल हैं। इस संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान एसएचओ शाहपुरा हेमराज के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें: पड़ोसी ने खेत से रास्ता नहीं दिया तो कुत्ते को बर्बरता से मार डाला, दोनों आंखें फोड़कर पैर भी तोड़ा

इस कार्रवाई में थाना अमरसर से एसएचओ अरुण सिंह कांस्टेबल रामावतार, वीरेंद्र, ओमप्रकाश, मोहनलाल, मामराज एवं मंजीत तथा डीएसटी से हेड कांस्टेबल रामनिवास, सतेंद्र, कांस्टेबल गंगासहाय, मनोज, किशनलाल, राकेश कुमार, मनोज, संदीप कुमार, राजपाल, रतिराम, सुभाष चन्द, तेजपाल व कांस्टेबल चालक राजू लाल शामिल रहे। सह उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा ने आमजन से अपील की है कि जाली भारतीय करेंसी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। यह करेन्सी भारतीय अर्थव्यवस्था के विरुद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है, जिसे रोकने में सहयोग करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। जाली करेंसी के प्रचलन को रोकने में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed