राजस्थान पंचायत चुनाव: नामांकन में अलवर सबसे आगे, जिला परिषद की 586 सीटों पर 2,629 उम्मीदवार मैदान में
राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद की 586 सीटों पर 2,629 और पंचायत समितियों की 1,806 सीटों पर 7,890 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद में अलवर में सबसे ज्यादा और राजसमंद में सबसे कम नामांकन दाखिल हुए।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दो दिनों में उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में शुरुआती दो दिनों तक नामांकन की रफ्तार धीमी रही, लेकिन तीसरे और चौथे दिन बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल हुए। जिला परिषद की 586 सीटों के लिए 2,629 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 104 पंचायत समितियों की 1,806 सीटों पर 7,890 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
नामांकन के चार दिनों-8, 9, 12 और 13 अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 2,795 नामांकन दाखिल हुए। इस तरह प्रति सीट औसतन करीब 4.5 उम्मीदवार हैं। वहीं पंचायत समिति चुनाव में 8,624 नामांकन-पत्र भरे गए, जो प्रति सीट औसतन करीब 4.4 उम्मीदवार बैठते हैं। नामांकन-पत्रों और उम्मीदवारों की संख्या में अंतर इसलिए है, क्योंकि कुछ उम्मीदवारों ने एक से अधिक पर्चे दाखिल किए हैं।
आखिरी दिन आए जिला परिषद के 77 फीसदी नामांकन
जिला परिषद चुनाव में पहले दिन और दूसरे दिन केवल आठ-आठ नामांकन दाखिल हुए। तीसरे दिन यह संख्या बढ़कर 635 और चौथे दिन 2,144 पहुंच गई। यानी कुल नामांकनों में करीब 77 फीसदी पर्चे आखिरी दिन दाखिल किए गए।
पंचायत समिति चुनाव में भी यही तस्वीर रही। पहले दिन सात और दूसरे दिन 34 नामांकन आए। तीसरे दिन 2,912 और चौथे दिन 5,671 नामांकन दाखिल हुए। इसकी बड़ी वजह यह रही कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। अंतिम दिन प्रत्याशियों को सीधे सिंबल दिए गए। इसके चलते ज्यादातर प्रत्याशी सिंबल की आस में पहले नामांकन भरने से बच रहे थे।
यह भी पढें- राजस्थान: गहलोत बोले-किसानों को पानी नहीं, गौशालाओं को अनुदान नहीं; चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब मांगेगी
जिला परिषद: अलवर में सबसे ज्यादा नामांकन
जिला परिषद की सीटों के लिए नामांकन में अलवर सबसे आगे रहा। यहां 39 सीटों पर 269 नामांकन दाखिल हुए और 256 उम्मीदवार मैदान में हैं। जयपुर 234 नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नागौर, भीलवाड़ा और बीकानेर भी सबसे ज्यादा नामांकन वाले जिलों में शामिल हैं।
सबसे ज्यादा नामांकन वाले पांच जिले
|
जिला |
सीटें |
नामांकन |
उम्मीदवार |
|---|---|---|---|
|
अलवर |
39 |
269 |
256 |
|
जयपुर |
57 |
234 |
223 |
|
नागौर |
37 |
218 |
198 |
|
भीलवाड़ा |
45 |
216 |
203 |
|
बीकानेर |
41 |
215 |
207 |
राजसमंद और कोटा में सबसे कम नामांकन
जिला परिषद चुनाव में सबसे कम नामांकन राजसमंद और कोटा में दाखिल हुए। राजसमंद में 29 सीटों के लिए 92 नामांकन आए, जबकि कोटा में 25 सीटों पर 93 नामांकन हुए। झालावाड़, सिरोही और अजमेर भी सबसे कम नामांकन वाले पांच जिलों में शामिल हैं।
सबसे कम नामांकन वाले पांच जिले
|
जिला |
सीटें |
नामांकन |
उम्मीदवार |
|---|---|---|---|
|
राजसमंद |
29 |
92 |
89 |
|
कोटा |
25 |
93 |
88 |
|
झालावाड़ |
33 |
126 |
122 |
|
सिरोही |
27 |
137 |
127 |
|
अजमेर |
33 |
138 |
130 |
पंचायत समिति: रेनी और कठूमर में सबसे ज्यादा नामांकन
पंचायत समिति चुनाव में अलवर जिले की रेनी समिति सबसे आगे रही। यहां 273 नामांकन दाखिल हुए, जबकि कठूमर में 271 नामांकन आए। इसके बाद नागौर की मुंडवा पंचायत समिति में 216, भीलवाड़ा की कोटड़ी में 164 और फलौदी की बाप पंचायत समिति में 148 नामांकन दर्ज किए गए।