फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Women collectors will take command of seven districts of Rajasthan, know about them

Rajasthan News: राजस्थान के सात जिलों की कमान संभालेंगी महिला कलेक्टर, जानिये इनके बारे में

Mon, 08 Jan 2024 03:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 03:16 PM IST
सार

Jaipur: प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब जो बड़ा काम किया है, वह है नौकरशाही में फेरबदल। 72 आईएएस अधिकारियों और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी होने के बाद लगता है भजनलाल सरकार ने पूरी अफसरशाही की सर्जरी कर दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Women collectors will take command of seven districts of Rajasthan, know about them
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 50 में से 36 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इनमें 27 पुराने और 9 नए जिलों के कलेक्टर हैं। आईएएस अफसरों की तबादला सूची में 7 महिला आईएएस अफसरों के नाम ने सबको चौंका दिया। यह पहली बार है कि 7 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के जिम्मे सौंपी गई है।

विज्ञापन


जिन सात जिलों की कमान इन महिला आईएएस को दी गई है, उनमें कोटपूतली, बहरोड़, चूरू, झुंझुनूं, सिरोही, प्रतापगढ़, केकड़ी और टोंक शामिल हैं। इनमें 5 कलेक्टर डायरेक्ट आईएएस हैं जबकि 2 प्रमोटी आईएएस हैं। टोंक की जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा 30 वर्ष की सबसे युवा जिला कलेक्टर हैं। 
विज्ञापन


डॉ. सौम्या झा : टोंक

डॉ. सौम्या झा (30 वर्ष) टोंक की जिला कलेक्टर नियुक्त की गई हैं। डॉ. सौम्या पहले ही प्रयास में आईएएस में चयनित हुई थीं। हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था पर राजस्थान कैडर के आईएएस अक्षय गोदारा से शादी करके सौम्या ने अपना कैडर बदल लिया। उन्होंने एमबीबीएस किया है और वे मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजली राजोरिया : प्रतापगढ़

अंजली राजोरिया वर्ष 2015 बैच की आईएएस हैं। वे नवगठित जिले गंगापुर सिटी की कलेक्टर रह चुकी हैं। अंजली राजोरिया ने भी एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वे जयपुर की निवासी हैं। भजनलाल सरकार ने अंजली राजोरिया को प्रतापगढ़ का जिला कलेक्टर बनाया है।

श्वेता चौहान : केकड़ी

श्वेता चौहान ने वर्ष 2016 में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल की। राजस्थान कैडर की आईएएस अफसर बनीं। वे उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं। श्वेता चौहान को केकड़ी जिला कलेक्टर बनाया गया है।

शुभम चौधरी : सिरोही

शुभम चौधरी 2014 बैच की आईएएस अफसर हैं। तीसरे प्रयास में आईएएस की ऑल इंडिया में 11वीं रैंक मिली। इन्होंने इकोनॉमिक्स में एमए किया है। वे डूंगरपुर और नवगठित जिले कोटपूतली, बहरोड़ के कलेक्टर की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी हैं। अब सिरोही की नई जिला कलेक्टर बनाई गई हैं।

कल्पना अग्रवाल : कोटपूतली

कल्पना अग्रवाल प्रमोटी आईएएस हैं। नवगठित जिले अनूपगढ़ में कलेक्टर के पद पर कार्य किया है। कल्पना अग्रवाल राजस्थान के सिरोही जिले की रहने वाली हैं। अब कोटपूतली बहरोड़ जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी।


चिन्मयी गोपाल : झुंझुनू

चिन्मयी गोपाल वर्ष 2014 बैच से आईएएस हैं। गोपाल ने ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल की है। अर्थशास्त्र में एमए चिन्मयी गोपाल दिल्ली की रहने वाली हैं। राजस्थान सरकार ने उन्हें झुंझुनूं जिला कलेक्टर की कमान सौंपी है।

पुष्पा सत्यानी : चूरू

पुष्पा सत्यानी प्रमोटी आईएएस हैं। राजस्थान सरकार के कई पदों पर काम कर चुकी हैं। बीकानेर की रहने वाली हैं। अब उन्हें चूरू जिला कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed