फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Two died of corona in Jaipur, 9 new cases reported, 40-day-old newborn also infected

Rajasthan News: जयपुर में कोरोना से दो की मौत, 9 नए मामले सामने आए, 40 दिन का नवजात भी संक्रमित

Tue, 27 May 2025 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 May 2025 10:43 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। कल राज्य में 9 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव मामलों में 40 दिन का एक नवजात भी शामिल है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Two died of corona in Jaipur, 9 new cases reported, 40-day-old newborn also infected
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार को राज्य में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक 26 वर्षीय युवक भी शामिल है, जो टीबी से भी पीड़ित था और जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती था। वहीं रेलवे स्टेशन पर मृत मिले व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पॉजिटिव मामलों में 40 दिन का एक नवजात भी शामिल है। नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे एनआईसीयू में रखा गया है। नवजात जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran News: अब्सेंट रहने पर 'कारण बताओ नोटिस' जारी होने से नाराज था नर्सिंग ऑफिसर, कर दी डॉक्टर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर में बढ़ रहा संक्रमण

पिछले तीन दिनों में जोधपुर में कुल 9 केस सामने आए हैं। सोमवार को मिले चार नए मामलों में एक 55 वर्षीय व्यक्ति वेंटिलेटर पर है, जबकि डीडवाना निवासी 26 वर्षीय महिला और बालेसर निवासी 55 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिले हैं।

जयपुर में 5 नए केस, एक की विदेश यात्रा की हिस्ट्री

राजधानी जयपुर में सोमवार को 5 नए संक्रमित सामने आए। इनमें एक युवक हाल ही में थाईलैंड से लौटा था। माना जा रहा है कि युवक के जरिए संक्रमण फैला हो सकता है। पिछले तीन दिनों में जोधपुर में दो नवजातों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शनिवार और रविवार को भी एम्स जोधपुर में क्रमशः चार और एक केस सामने आए थे। प्रदेश में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश से लौटने वालों की निगरानी और संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed