फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The nursing officer was angry at being issued a show cause notice for being absent and killed the doctor

Baran News: अब्सेंट रहने पर 'कारण बताओ नोटिस' जारी होने से नाराज था नर्सिंग ऑफिसर, कर दी डॉक्टर की हत्या

Mon, 26 May 2025 10:23 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 10:23 PM IST
सार

Baran: जांच में सामने आया कि डॉक्टर वैभव चावल और कोयला सीएचसी के नर्सिंग अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के बीच विवाद चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि अशोक कुमार वर्मा अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था। इसकी वजह से डॉक्टर चावला उपस्थिति रजिस्टर में एब्सेंट लगाते थे।

विज्ञापन
The nursing officer was angry at being issued a show cause notice for being absent and killed the doctor
हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले में संदिग्ध अवस्था में पार्वती नदी में डॉक्टर का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नर्सिंग ऑफिसर ने हेल्थ सुपरवाइजर के साथ मिलकर डॉक्टर की हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण नर्सिंग ऑफिसर का बार-बार अनुपस्थित होना सामने आया है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है मामला कोटडी सुंडा गांव का है।
विज्ञापन


बारां जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 18 मई को पार्वती नदी के किनारे एक बाइक खड़ी थी और कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति के कपड़े और मोबाइल पड़े हुए थे। आसपास तलाश करने के दौरान एक युवक का शव नदी के एनिकट के पास मिला था। जिसकी पहचान कोयला सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर वैभव चावला के रूप में हुई थी। वहीं मृतक डॉक्टर के परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले में हत्या में प्रकरण दर्ज जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि डॉक्टर वैभव चावल और कोयला सीएचसी के नर्सिंग अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के बीच विवाद चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि अशोक कुमार वर्मा अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था। इसकी वजह से डॉक्टर चावला उपस्थिति रजिस्टर में एब्सेंट लगाते थे। इसके बाद अशोक कुमार उसको काटकर बिना किसी की जानकारी के साइन कर देता था। इसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग ऑफिसर के इस तरह के कृत्य की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर वैभव चावला ने पिछले महीने ही उसे चार-पांच कारण बताओं नोटिस जारी किए थे। जिससे अशोक डॉक्टर चावला से रंजिश रखने लगा। वही अशोक ने अपने साथी हेल्थ सुपरवाइजर शंकर लाल बेरवा को भी इस संबंध में जानकारी की थी। इसके बाद दोनों ने ही डॉक्टर चावला को सबक सिखाने की ठान ली।


पढ़ें: राज्य मंत्री देवासी ने वाण में खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल-ओपनजिम का किया लोकार्पण, लोगों ने जताया आभार    

डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि डॉक्टर से रंजिश रखने वाले अशोक और शंकर लाल ने डॉक्टर चावला की हत्या की साजिश रच डाली। ऐसे में 17 मई को डॉ वैभव चावला बाइक से बारां आने लगे तो नर्सिंग ऑफीसर अशोक कुमार वर्मा ने चावला को गर्मी अधिक होने पर ठंडा पिलाने की कहकर सीएचसी कोयला में ही रोक लिया और अपने साथी शंकरलाल बैरवा को कॉल कर ठंडा मंगवाया। इसके बाद दोनों ही डॉक्टर चावला की बाइक पर सुंडा गांव चले गए। रास्ते में अशोक ने बीयर, पानी की बोतल और सिगरेट खरीदी। इसके बाद दोनों ने डॉक्टर को बियर पिलाई और पानी में डुबोकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed