फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Tina Dabi gets posting in Jaipur, will take over the post of EGS Rajasthan

Rajasthan News: मैटरनिटी लीव से लौटीं टीना डाबी को जयपुर में मिली पोस्टिंग, ईजीएस राजस्थान का पद संभालेंगी

Sat, 25 May 2024 10:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 10:25 AM IST
सार

एपीओ टीना डाबी को प्रदेश सरकार ने पोस्टिंग देते हुए ईजीएस राजस्थान, जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया है। हाल ही में मैटरनिटी लीव से लौटीं टीना पूर्व में जैसलमेर की जिला कलेक्टर थीं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Tina Dabi gets posting in Jaipur, will take over the post of EGS Rajasthan
टीना डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएएस अधिकारी टीना डाबी को राजस्थान में नई पोस्टिंग मिली है। भजनलाल सरकार ने उन्हें एपीओ से हटाकर ईजीएस राजस्थान जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया है। इससे पहले टीना जैसलमेर की जिला कलेक्टर थीं। जुलाई 2023 में मैटरनिटी लीव पर गईं टीना का अवकाश समाप्त हो चुका है, इसके बाद उन्हें यह पोस्टिंग दी गई है।

विज्ञापन


टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से जैसलमेर के लोगों का धन्यवाद देते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें प्राइम पोस्टिंग नहीं मिली है और अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


हमेशा खबरों में रही टीना डाबी अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी और अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छ जैसान और लेडीज फर्स्ट (जैसान शक्ति) जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करके उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed