फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Shekhawat's attack on Rahul's statement calling Hindus violent, said- take a dip in Gangaji

Rajasthan News: हिंदुओं को हिंसक बताने वाले राहुल के बयान पर शेखावत का हमला, कहा- गंगाजी में डुबकी लगाएं

Mon, 01 Jul 2024 10:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 10:24 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं को हिंसक कहने के बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल जी हर सोमवार काशी जाकर गंगाजी में पवित्र डुबकी लगाएं। उन्होंने कहा कि राहुल संसद में भी हिंदू विरोधी वायरस फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Shekhawat's attack on Rahul's statement calling Hindus violent, said- take a dip in Gangaji
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में हिंदुओं को हिंसक बताने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शेखावत ने कहा कि हिंदुओं से इतनी नफरत करने वाला शख्स चुनाव के बाद संसद में भी हिंदू विरोध का वायरस फैला रहा है। उन्होंने आज हिंदुओं के अपमान की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

विज्ञापन


सोमवार शाम अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति का नाम हिंदू है। यह जीवन जीने की सर्वश्रेष्ठ कला है। यह तो सह-अस्तित्व, समभाव और स्वतंत्रता का पर्याय है। यह प्रत्येक प्राणी और यहां तक कि पदार्थ तक में ईश्वर को देखने की दृष्टि है। हम गाय को माता कहते हैं तो सर्प को भी देव मानकर पूजते हैं। हम वृक्षों में ईश्वर का वास पाते हैं और स्वयं को भी ब्रह्म का अंश मानते हैं। उन्होंने कहा कि जाने कैसे आपको हिंदू हिंसक दिखाई देते हैं राहुल जी? आप आज से हर सोमवार काशी जाकर गंगाजी में पवित्र डुबकी लगाएं और गीता प्रेस की किताबों का अध्ययन करें। समझ जाएंगे हम हिंदू होने पर गर्व क्यों करते हैं?
विज्ञापन


राहुल गांधी के अग्निवीर पर दिए बयान पर शेखावत ने कहा कि प्रिय श्री राजवंश, लगातार तीसरी बार देश का जनादेश खोने के बाद अब कम से कम झूठ बोलना और फर्जी खबरें फैलाना बंद करें। हमारे फौजी हमारा गौरव हैं और उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed