{"_id":"6592765f7bc07c434d0a2c95","slug":"rajasthan-news-shahpura-will-soon-get-the-gift-of-a-hospital-construction-work-almost-completed-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शाहपुरा को जल्द ही मिलेगी अस्पताल की सौगात, अगली तिमाही तक पूरा होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शाहपुरा को जल्द ही मिलेगी अस्पताल की सौगात, अगली तिमाही तक पूरा होगा निर्माण कार्य
Mon, 01 Jan 2024 01:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:53 PM IST
सार
Rajasthan News: नवगठित शाहपुरा जिला मुख्यालय को जल्द ही जिला चिकित्सालय के रूप में नए साल का तोहफा मिलने वाला है। 30 करोड़ की लगात से बन रहे जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही पूरा होने पर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला चिकित्सालय के रूप में शाहपुरा को जल्द ही नए साल का तोहफा मिलने वाला है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। वर्ष 2023 में शाहपुरा में सरकार ने सैटेलाइट हॉस्पिटल को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर दिया था। आईएएस वैभव गालरिया के प्रयासों से इसके निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जो अगले वर्ष के प्रथम तिमाही में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
दो मंजिला बनने वाले इस जिला चिकित्सालय भवन को ओपीडी ब्लॉक, मुख्य प्रवेश एवं आपातकालीन सेवा ऐसे तीन भागों में बांटा गया है। चिकित्सालय बनने के बाद उद्घाटन होने तक यहां स्वीकृत सभी 36 चिकित्सकों के पदों को भरने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक लालाराम बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निर्मित जिला चिकित्सालय का औपचारिक उद्घाटन समारोह पूर्वक कराया जाएगा। यहां पर सभी चिकित्सकों के पदों पर भर्ती करने के साथ ही विशिष्ट सेवाओं के चिकित्सकों को भी लगाया जाएगा। वर्तमान में केवल 11 चिकित्सक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भवन बनने के साथ ही आवश्यकता के मुताबिक इसमें बैड संख्या तथा ट्रोमा वार्ड बनाने के साथ ही चिकित्सकों के क्वार्टर बनाने, पुराने भवन में मातृ शिशु कल्याण केंद्र खोले जाने की भी योजना स्वीकृत कराई जाएगी।
विज्ञापन
शाहपुरा में सैटेलाइट चिकित्सालय भवन की घोषणा के समय शाहपुरा राजपरिवार की ओर से खाली पड़े भूखंड सरकार को सशर्त भेंट किए गए थे कि इनके विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग भवन निर्माण तथा बाद में चिकित्सालय संचालन के लिए किया जाएगा।
शाहपुरा के जिला चिकित्सालय की घोषणा के बाद एसडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत 45 लाख रुपए की लागत से डायलिसिस यूनिट को तैयार कराया है।