फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: over 19 lakh people were born in the state last year, while more than four lakh people died

Rajasthan News: प्रदेश में पिछले वर्ष 19 लाख से ज्यादा जन्म, चार लाख से अधिक मौत, लिंगानुपात में भी सुधार

Wed, 13 Aug 2025 10:47 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 13 Aug 2025 10:47 AM IST
सार

Rajasthan News: प्रदेश में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष प्रदेश में 19 लाख से ’यादा लोगों का जन्म हुआ, जबकि चार लाख से ’यादा लोगों की मौत हुई। जन्म और मृत्यु का वास्तविक आंकडा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि सम्भावित जन्म और मृत्यु का लगभग 97 प्रतिशत ही रजिस्टे्रशन हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan News: over 19 lakh people were born in the state last year, while more than four lakh people died
लिंगानुपात में मामूली सुधार - फोटो : एआई इमेज

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान में बीते एक साल में 19 लाख से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ है। वहीं 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन की वार्षिक रिपोर्ट 2024 में यह जानकारी सामने आई है। हालांकि जन्म और मृत्यु का वास्तविक आंकडा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि सम्भावित जन्म और मृत्यु का लगभग 97 प्रतिशत ही रजिस्टे्रशन हुआ है। एक सुखद आंकडा लिंगानुपात को लेकर है। प्रदेश में पिछले वर्ष लिंगानुपात प्रति हजार लडको पर 902 से बढ कर 903 हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में रजिस्टर्ड जन्म
वर्ष 2024 - 19 लाख 71 हजार 615
वर्ष 202& - 19 लाख 32 हजार 074
प्रदेश में रजिस्टर्ड मृत्यु

पुरुष
वर्ष 2024- 52.54 प्रतिशत- वर्ष 2023 -52.58 प्रतिशत
स्त्री जन्म -
वर्ष 2024-47.45  प्रतिशत - वर्ष 2023 - 47.41 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर
वर्ष 2024- 0.01 प्रतिशत- वर्ष 2023 -ं 0.01 प्रतिशत

प्रदेश में रजिस्टर्ड मृत्यु

वर्ष 2024- 4 लाख 74 हजार 72
वर्ष 2023- 4 लाख 64 हजार 476
पुरुष मृत्यु- 59.63 प्रतिशत
महिला मृत्यु - 40.36 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर मृत्यु - 0.01 प्रतिशत

जन्म दर
राज्य की औसत जन्म दर 23.17 रही, जबकि रा’य में 19 जिलों की जन्म दर राज्य की औसत जन्म दर से कम रही है तथ 14 जिलों की जन्म दर राज्य की औसत जन्म दर से अधिक रही।
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्र में राज्य की औसत जन्म दर 15.03 रही जबकि गत वर्ष यह 14.77 थी। सर्वाधिक ग्रामीण जन्म दर बांसवाडा में 27.47 और सबसे कम हनुमानगढ में 5.73 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहरी क्षेत्र में राज्य की औसत जन्म दर 47.77 रही। सर्वाधिक जन्म दर जालौर में 137.08 तथ न्यूनतम कोटा में 25.21 रही।
मृत्यु दर
राज्य की औसत मृत्यु दर 5.57 रही। रा’य में 23 जिलों की मृत्यु दर राज्य की
औसत मृत्यु दर से कम रही है तथा  9 जिलों की मृत्यु दर राज्य की औसत मृत्यु दर से अधिक रही।
- ग्रामीण क्षेत्र की मृत्यु दर 4.82 रही। गत वर्ष यह दर 4.71 थी। सबसे अधिक मृत्युदर राजसमंद में  7.19 रही व सबसे कम मृत्यु दर जैसलमेर में 3.13 रही।
- शहरी क्षेत्र में औसत मृत्यु दर 7.85 रही। बांसवाडा में सबसे अधिक मृत्यु दर 12.68 रही। सबसे कम मृत्यु दर नागौर में 4.38 रही है।
शिशु मृत्यु दर
- ग्रामीण क्षेत्र में राज्य की औसत शिशु मृत्यु दर 0.56 रही। गत वर्ष यह दर 0.42 थी। सर्वाधिक उदयपुर में 1.8& तथ न्यूनतम बांसवाडा एवां जैसलमेर में 0.11 रही।
- शहरी क्षेत्र में औसत शिशु मृत्यु दर 12.82 रही। सर्वाधिक शिशु मृत्यु दर उदयपुर में 45.56 तथा न्यूनतम करौली में 0.00 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed