{"_id":"667f75a8e3980d199a01042d","slug":"rajasthan-news-now-primary-classes-will-be-conducted-in-vivekananda-model-schools-posts-of-teachers-approved-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विवेकानंद मॉडल स्कूलों में अब होगा प्राइमरी कक्षाओं का संचालन, अतिरिक्त अध्यापकों के पद मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विवेकानंद मॉडल स्कूलों में अब होगा प्राइमरी कक्षाओं का संचालन, अतिरिक्त अध्यापकों के पद मंजूर
Sat, 29 Jun 2024 08:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:17 AM IST
सार
प्रारंभिक स्तर से सरकारी स्कूल के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के लिए विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए प्रदेश के 134 मॉडल स्कूलों में हर स्कूल के लिए 3 अतिरिक्त अध्यापकों के पद मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विवेकानंद मॉडल स्कूल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सरकारी स्कूल स्तर पर शुरुआत से छात्रों को अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा देने के लिए विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 134 मॉडल विद्यालयों में प्रति विद्यालय 3-3 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अतिरिक्त पद भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश मे संचालित स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालयों में अब प्राइमरी स्तर की कक्षाओं का भी संचालन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों में प्राइमरी स्तर की कक्षाओं के संचालन के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही अध्यापन कार्य के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल प्रथम) के तीन अतिरिक्त पद प्रति विद्यालय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन पदों पर शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों की साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 134 मॉडल विद्यालयों में प्राइमरी कक्षाओं के लिए निर्मित भवनों में अब शिक्षण कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन