फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Lease will be available in 30 days in Rajasthan through online process

Rajasthan News: नहीं लगाने होंगे नगर निकायों के चक्कर; अब 30 दिन में मिलेगा ऑनलाइन पट्टा, जानें प्रक्रिया

Sun, 28 Jul 2024 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jul 2024 01:26 PM IST
सार

नगरीय निकाय क्षेत्र में पट्टों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और 30 दिन में पट्टा ऑनलाइन मिलेगा। यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त होता है, तो आवेदक को सूचित किया जाएगा और अपील करने पर प्रशासनिक कमेटी मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Lease will be available in 30 days in Rajasthan through online process
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भजनलाल सरकार प्रदेश के आमजन के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है। सीमए ने अब ऑनलाइन पट्टे जारी करने की घोषणा की है। विधानसभा में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब नगरीय निकाय क्षेत्र में पट्टों के लिए आमजन को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन करने के 30 दिनों के भीतर पट्टा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। भजनलाल सरकार की ये नई घोषणाएं प्रदेश के आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। ऑनलाइन पट्टे जारी करने की प्रक्रिया से लोगों को नगर निकायों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर पट्टा मिल सकेगा। 

विज्ञापन


यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में कहा कि लोगों को अब पट्टों के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी। सरकार इस योजना को लेकर पारदर्शी तरीका अपना रही है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन पट्टा प्रक्रिया

  • आवेदन प्रक्रिया: आमजन को नगरीय निकाय क्षेत्र में पट्टों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • जारी करने की अवधि: 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन पट्टा जारी कर दिया जाएगा।
  • आवेदन निरस्त होने पर: यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त होता है, तो आवेदक को कारण सहित सूचित किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपील की सुविधा: यदि किसी आवेदक को लगता है कि उसका पट्टा गलत निरस्त हुआ है, तो वह अपील कर सकता है। अपील पर एक प्रशासनिक कमेटी मामले की जांच करेगी।
  • कार्रवाई: यदि जांच में पाया गया कि पट्टा गलत निरस्त हुआ है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


टोंक रोड का रिडेवलपमेंट प्लान रद्द
विधानसभा में मंत्री ने घोषणा की कि राजधानी जयपुर में टोंक रोड को रिडेवलपमेंट प्लान के तहत 250 मीटर चौड़ा नहीं किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सफाई कर्मियों की भर्ती में नए नियम
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सफाई कर्मियों की भर्ती में भी नए नियम लागू करने की बात कही। इन नियमों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed