फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Leaders Reject Sonia Gandhi Book Controversy know what Gajendra Shekhawat says

सोनिया की किताब पर घमासान: राजस्थान भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, जानें गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा

Sat, 29 Aug 2026 04:21 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 04:21 PM IST
सार

Sonia Gandhi Book Controversy: सोनिया गांधी की पुस्तक के प्रकाशक को लेकर उठे विवाद पर राजस्थान में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे लेखक और प्रकाशक के बीच का मामला बताते हुए केंद्र सरकार को विवाद में घसीटने पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
BJP Leaders Reject Sonia Gandhi Book Controversy know what Gajendra Shekhawat says
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर राजस्थान में सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक के प्रकाशक को लेकर उठे विवाद ने राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पल्ला झाड़ते हुए इसे लेखक और प्रकाशक के बीच का मामला बताया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऐसे विवाद में भारत सरकार को बीच में लाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


लेखक-प्रकाशक के विवाद पर शेखावत का पलटवार
जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि यदि लेखक और प्रकाशक के बीच किसी मुद्दे को लेकर अंतरविरोध है तो दोनों पक्षों के अपने विचार और हित हो सकते हैं। प्रकाशक का अपना दृष्टिकोण हो सकता है और लेखक का अपना विचार। ऐसे में विवाद को राजनीतिक रंग देने के बजाय समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकाशक के साथ मतभेद है तो दूसरा प्रकाशक तलाशा जा सकता है। इसमें भारत सरकार को बीच में लाने की जरूरत कहां है?
विज्ञापन


अरुण चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस को घेरा
राजस्थान सरकार के वित्त आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने सोनिया गांधी की पुस्तक से जुड़े विवाद पर कहा कि उन्हें इस विषय की प्रामाणिक जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने समय की परिस्थितियों को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी और आज वही कांग्रेस दूसरों पर आरोप लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी।



श्रवण सिंह बगड़ी ने बयानबाजी पर कसा तंज
वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनका काम ही बयान देना है और इन्हें बयानों से फुर्सत नहीं है। बगड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता केवल बयान देकर ही खुद को राजनीति में बनाए रखना चाहते हैं।


निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा
राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर शेखावत ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: मकराना का बीजेपी को अल्टीमेटम, बोले- मांग नहीं मानी तो चुनाव में करेंगे विरोध

गहलोत पर भी साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि अगले 10-12 दिनों में जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे तो कांग्रेस को अपनी स्थिति पर फिर से विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गहलोत इस बार फिर समीक्षा करने के लिए तैयार रहें कि उनकी पार्टी में क्या सिर-फुटव्वल था, जिसके कारण उनके रुझान गलत साबित हुए। शेखावत के मुताबिक चुनाव परिणाम कांग्रेस के दावों और राजनीतिक आकलन की वास्तविकता सामने रख देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed