{"_id":"6705573a8497e20fc104b4df","slug":"rajasthan-news-hanuman-beniwal-got-angry-at-congress-s-performance-in-haryana-elections-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर बेनीवाल का हमला, बोले- घमंड और गलत फैसले ले डूबे पार्टी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर बेनीवाल का हमला, बोले- घमंड और गलत फैसले ले डूबे पार्टी को
Tue, 08 Oct 2024 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:31 PM IST
सार
राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस के अंदर के "अति-उत्साही और घमंडी" नेताओं को पार्टी की हार का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस पर नाराज हुए हनुमान बेनीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बेनीवाल ने कांग्रेस की हार के पीछे पार्टी के नेताओं की घमंड भरी सोच और इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव न लड़ने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है।
बेनीवाल ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा, तब एनडीए ने बड़ी मुश्किल से अपनी सरकार बनाई थी। इसके बावजूद, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने में कोई रुचि नहीं दिखाई। बेनीवाल का मानना है कि इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान, जवान और दलित भाजपा की नीतियों और शासन से असंतुष्ट था, लेकिन कांग्रेस की एकजुटता की कमी के कारण ये वर्ग निराश हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। बेनीवाल ने अंत में यह भी जोड़ा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी को अब अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।