{"_id":"679cd68ea84c4893350c7df2","slug":"rajasthan-news-govind-singh-dotasara-says-bhajanlal-government-completely-failed-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डोटासरा बोले- 12 महीने में केवल झूठी बातें, सरकार फेल, किरोड़ी अस्वस्थ नहीं, BJP प्रताड़ित कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डोटासरा बोले- 12 महीने में केवल झूठी बातें, सरकार फेल, किरोड़ी अस्वस्थ नहीं, BJP प्रताड़ित कर रही
Fri, 31 Jan 2025 07:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:26 PM IST
सार
Govind Singh Dotasara: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एक कृषि मंत्री दूसरी बार बजट सत्र में अनुपस्थित हो रहे हैं, अपने फेसबुक-ट्वीटर पर वह विधायक लिख रहे हैं और सरकार संज्ञान नहीं ले रही है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 12 महीनें में सरकार ने केवल और केवल झूठी बातें की है। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्यपाल के अभिभाषण से ठीक पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा-किरोड़ी दूसरे बजट सत्र में सदन में नहीं आ रहे हैं, अस्वस्थता की बात कर रहे हैं। लेकिन, वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ नहीं हैं। उन्हें बीजेपी ने किस तरह से प्रताड़ित कर रखा है यह देखने वाली बात है।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा- एक कृषि मंत्री दूसरी बार बजट सत्र में अनुपस्थित हो रहे हैं, अपने फेसबुक-ट्वीटर पर वह विधायक लिख रहे हैं और सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल कह रहे हैं कि सरकार को इस्तीफा दे रखा है और सरकार फैसला नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपने मंत्री का फैसला नहीं कर पा रही है तो फिर यह क्या करेंगे?
बाजरे की एमएसपी पर सरकार को घेरा
डोटासरा ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ यह बयान दे रहे हैं कि सरकार को एमएसपी पर बाजरे की खरीद करनी चाहिए क्योंकि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है। दूसरी तरफ सरकार किसान आयोग के अध्यक्ष सियाग चौधरी से कहलवा रही है कि बाजरे की एमएसपी पर खरीद की आवश्यकता नहीं है।