फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Chief Dotasra Protests at Police Commissioner’s Office, Demands FIR in Ritu Barala Case

राजस्थान: रितु बराला की FIR के लिए पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे डोटासरा, बोले- दर्ज होने तक यहीं धरने पर बैठेंगे

Mon, 19 Oct 2026 08:28 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 19 Oct 2026 08:28 PM IST
सार

रितु बराला के साथ दिल्ली पुलिस की कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Chief Dotasra Protests at Police Commissioner’s Office, Demands FIR in Ritu Barala Case
रितु बराला के साथ एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला के साथ दिल्ली में कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला अब राजस्थान में भी तूल पकड़ रहा है। रितु की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि एफआईआर दर्ज करना रितु का अधिकार है, कोई मेहरबानी नहीं। डोटासरा ने चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वे कमिश्नरेट में ही धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन

डोटासरा ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर भी बात की और सवाल उठाया कि जब दूसरे राज्य में इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है, तो राजस्थान में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तक जाएंगे, लेकिन रितु को न्याय दिलाने की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप

रितु बराला हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। रितु का आरोप है कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को फोन कर रितु के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डोटासरा आज सोमवार शाम रितु के मामले में कार्रवाई की मांग लेकर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे।


यह भी पढें-राजस्थान पंचायत चुनाव: जिला प्रमुख-प्रधान बनाने का जिम्मा दिग्गजों के हाथ, कहीं केंद्रीय मंत्री तो कहीं सांसद संभालेंगे मोर्चा

डोटासरा बोले- न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे

डोटासरा ने सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बेटी के साथ कथित बर्बरता के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाली बेटियों के साथ दुर्व्यवहार के बाद न्याय की प्रक्रिया में भी बाधा आ रही है।

डोटासरा ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय होने तक कांग्रेस विरोध जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस मामले में संघर्ष करेगी और सत्ता के दबाव में पुलिस को अपने कानूनी दायित्व से पीछे नहीं हटना चाहिए।

कमरा नंबर 9 में बैठाया
खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पदाधिकारियों ओर रितु बराला को कमिश्नरेट के कमरा नंबर 9 में बैठाया गया है। उन्हें वहां इंतजार करने के लिए कहा गया है। डोटासरा ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती तब तक हम यहां से हिलने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed