फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Drama in Hospital as Man Walks into Emergency with Snake in Bag, Says- This One Bit Me

Rajasthan News: हॉस्पिटल में थ्रिल, बैग में सांप लेकर इमरजेंसी में पहुंचा मरीज, बोला- इसी ने काटा है

Thu, 26 Jun 2025 01:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

सांप काटने पर एक युवक उस सांप को थैले में डालकर अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में सांप को बाहर छुड़वा दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Drama in Hospital as Man Walks into Emergency with Snake in Bag, Says- This One Bit Me
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि आरयूएचएस हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। सांप के काटने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं लेकिन इस युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर बैग में डाल लिया और खुद इलाज करवाने अस्पताल पहुंच गया।

विज्ञापन


घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। हॉस्पिटल के स्टाफ के मुताबिक युवक इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और बताया कि उसे सांप ने काटा है। डॉक्टर जांच की प्रक्रिया में ही थे कि युवक ने कहा- मैं सांप को भी साथ लाया हूं। इतना सुनते ही सबके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: अपहरण के आरोपी ने थाने पहुंचते ही की करतूत, पुलिस के सामने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज को तुरंत बाहर पोर्च एरिया में ले जाया गया, जहां उसने बैग खोलकर सांप दिखा दिया। कुछ मरीज डर के मारे पीछे हट गए, जबकि कुछ वीडियो बनाने लगे। स्टाफ ने तुरंत सुरक्षा के लिहाज से मरीज और उसके साथी को बाहर किया और सांप को परिसर से दूर छुड़वाया।

युवक को तुरंत भर्ती कर लिया और दो दिन तक उसका इलाज चला। तीसरे दिन छुट्टी के बाद डॉक्टरों ने उसे फटकार लगाते हुए समझाया कि इस तरह जहरीले जीव को अस्पताल में लाना बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। घटना के बाद आरयूएचएस प्रशासन ने कहा कि अब स्टाफ को विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे ताकि ऐसी स्थिति में तुरंत सुरक्षा प्रबंधन किया जा सकें। साथ ही सांप की प्रजाति की भी जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed