{"_id":"685c2702222123991c02ecd7","slug":"tried-to-commit-suicide-by-slitting-throat-in-front-of-police-banswara-news-c-1-1-noi1402-3101139-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: अपहरण के आरोपी ने थाने पहुंचते ही की करतूत, पुलिस के सामने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: अपहरण के आरोपी ने थाने पहुंचते ही की करतूत, पुलिस के सामने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश
Thu, 26 Jun 2025 11:52 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:52 AM IST
सार
किशोरी के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाने पहुंचते ही खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती अपहरण का आरोपी
विस्तार
जिले की आनंदपुरी थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में मंगलवार को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया। बुधवार को थाने पर पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस के सामने खुद का गला काट दिया। आनंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार भूंगड़ा थाना क्षेत्र निवासी गोपाल तीन माह पहले एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। इस पर किशोरी के परिजनों ने आनंदपुरी थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आनंदपुरी थाना पुलिस ने अपहरण के उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुखबिर सक्रिय किए तो उसके गुजरात के राजकोट में होने की जानकारी मिली।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: डॉक्टर की मौत के सातवें दिन रेजिडेंट्स भूख हड़ताल पर, प्रिंसिपल और पीजी हॉस्टल वार्डन के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
सूचना पर आनंदपुरी थाना पुलिस मंगलवार को राजकोट पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि जब आरोपी को लेकर आनंदपुरी थाने पहुंचे तो उसने गाड़ी से उतरते ही अपने पास छिपाकर रखी ब्लेड से खुद का गला काट लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी के पास से ब्लेड छीन ली और उसे तत्काल आनंदपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम को लेकर थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला को भी अवगत कराया। आरोपी की हालत अब खतरे से बाहर है।